Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Android के पुराने वर्जन पर Google लाया नया अपडेट, बदल जाएगा यूजर्स का एक्सपीरियंस

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 04:28 PM (IST)

    गूगल अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट लाता रहता है। इस बार कंपनी ने अपने पुराने एंड्रॉयड वर्जन के लिए कुछ फीचर पेश किए हैं। कंपनी ने एक्सटेंशन सॉफ़्टवेयर ...और पढ़ें

    Google brings new features to the older android version
    Google brings new features to the older android version

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। केवल भारत में ऐसे लाखों यूजर्स है, जो गूगल की अलग-अलग सुविधाओं की का इस्तेमाल करते हैं। जहां कुछ जीमेल का उपयोग करते हैं, वहीं कुछ गूगल फोटोज को भी उपयोग में लाते हैं। इसी तरह की एक सुविधा एंड्रॉयड भी है, जो लाखों स्मार्टफोन को बूस्ट करता है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम से सैकड़ों स्मार्टफोन को पॉवर मिलता है। अब गूगल पुराने वर्जन पर नए फीचर्स को पेश कर रहा है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    एंड्रॉयड के पुराने वर्जन में अपडेट

    Google एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट और पुराने वर्जन के साथ कई विकास पर काम कर रहा है। टेक दिग्गज ने घोषणा की है कि वह उन स्मार्टफोन्स में नए फीचर जोड़ रही है, जिनमें लंबे समय से ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट नहीं दिया गया है।

    यह भी पढ़ें-Samsung के इस स्मार्टफोन के फीचर्स आए सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

    पुराने वर्जन में इस्तेमाल कर पाएंगे Android 13 के फीचर्स

    नई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Google ने पुष्टि की है कि एक्सटेंशन सॉफ्टवेयर डेवलपर किट (Extensive SDK) नामक एक टूल डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है। यह टूल उन्हें कुछ Android 11 और 12 वर्जन पर चलने वाले एप्लिकेशन में Android 13 के नए फोटो पिकर जैसी फीचर्स का उपयोग करने में सक्षम करेगा। कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि सुविधा "मौजूदा Android वर्जन के लिए कुछ प्लेटफॉर्म फंक्शनालिटी के सपोर्ट का विस्तार करती है।

    Google के एक प्रवक्ता के अनुसार यह अपडेट Android पर प्राइवेसी सैंडबॉक्स टेस्टिंग के विस्तार के लिए भी मंच तैयार करता है। इसके अलावा कंपनी द्वारा अपने वर्तमान विज्ञापन-ट्रैकिंग सिस्टम को बदलने के लिए प्राइवेसी सैंडबॉक्स विकसित किया जा रहा है और Android 13 को नए सिस्टम की बीटा रिलीज मिलेगी। Google यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि यूजर्स को नए फीचर्स मिलते रहें, भले ही उनके स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर अपडेट ना हो।

    खबरें और भी

    Android 13 में आ रहा ऑडियो फीचर

    Google Android 13 में एक नई सुविधा जोड़ रहा है जो यूजर्स को डिवाइस की प्रॉक्सिमिटी के आधार पर ऑडियो आउटपुट बदलने देगा। यूजर्स अपने स्मार्टफोन और टैबलेट पर नोटिफिकेशन पा सकेंगे जो उन्हें निकटतम आउटपुट डिवाइस, जैसे उनके फोन, स्पीकर, हेडफोन, टीवी, कार और अन्य के उपयोग को अधिकृत करने के लिए कहेंगे।

    यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर, कटक और राउरकेला में शुरू हुई Airtel 5G plus सर्विस, यूजर्स को मिलेगी दमदार स्पीड