Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google ने अपने यजर्स के लिए पेश किया नया अपडेट, अब डिवाइस को खोजना होगा और भी आसान

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 07:30 AM (IST)

    Google अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट लेकर आया है जिसकी मदद अब अपनी किसी भी डिवाइस को खोजना बहुत आसान है। सीधी भाषा में कहें तो कंपनी ने अपने फाइंड म ...और पढ़ें

    Google ने अपने यजर्स के लिए पेश किया नया अपडेट, अब डिवाइस को खोजना होगा और भी आसान
    Google ने अपने यजर्स के लिए पेश किया नया अपडेट, अब डिवाइस को खोजना होगा और भी आसान

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत और दुनिया भर के लाखों ऐसे लोग है, जो Google के प्रोडक्ट और सर्विसेज का उपयोग करते हैं। बता दें कि कंपनी ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए फाइंड माई डिवाइस फीचर को एक नया अपडेट दिया है।

    ये अपडेट फाइंड माई डिवाइस के 2. 5 वर्जन को 3.0 में अपग्रेड कर रहा है। इस अपडेट के साथ आपको कुछ नए बदलाव और डिजाइन अपडेट दिखाई देंगे।

    नए लोगो के साथ आएगा फीचर

    • बता दें कि गूगल ने 2023 के शुरुआत महीनों में ही बताया था कि फाइंड माई डिवाइस के वर्जन 3.0 टूल में एक नया लोगो मिलता है।
    • नए अपडेट के साथ एंड्रॉइड यूजर्स को नए लोगो को देखने का मौका मिलेगा। इसमें मैप्स पिन लोगो को हटाकर अब एक मॉर्डन लोगो का उपयोग किया जा रहा है।
    • इस लोगों में Google के चार रंगो का इस्तेमाल किया गया है। नया लोगो एक रडार की तरह लगता है।

    यह भी पढ़ें - Google Chrome की ये 5 सीक्रेट ट्रिक नहीं जानते होंगे आप, यकीन न हो तो आजमा कर देख लें

    जून में पेश किया गया था नया लोगो

    • कंपनी ने बताया कि जून में हमने नया फाइंड माई डिवाइस लोगो साझा किया था। अब कंपनी इस अपडेटेड आइकन और एंड्रॉइड ऐप के वर्जन 3.0 के साथ रोल आउट कर रही है।
    • इसके अलावा इस बात की की भी जानकारी मिली है कि गूगल फाइंड माई डिवाइस को ब्लूटूथ ट्रैकर्स के साथ ला सकता है।

    कहां दिखा नया लोगो

    • फाइंड माई डिवाइसेस का अपडेटेड आइकन Google Play Services के बीटा रिलीज में पहली बार दिखाई दिया और अब इसे एंड्रॉइड ऐप्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
    • फिलहाल  इस फीचर को केवल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
    • हाल ही में, Google ने Android यूजर्स के लिए एक अननोन ट्रैकर अलर्ट फीचर को पेश किया है। इसकी मदद से एंड्रॉइड यूजर को अज्ञात एयरटैग और दूसरे ट्रैकर्स का पता लगाने,उसे ट्रैक या मॉनिटर करने में मदद करेगा।

    यह भी पढ़ें - Google पर डायरेक्ट रिपोर्ट करें स्पैम Websites, आसान स्टेप्स फॉलो कर तुरंत हो जाएगा काम

    खबरें और भी