विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Maps: सड़क की चौड़ाई, वैकल्पिक रास्ता भी बताएगा गूगल, अभी आठ शहरों में शुरू होगी सुविधा

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 26 Jul 2024 06:34 AM (IST)

ओला मैप्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच गूगल ने भारतीय यूजर्स को लुभाने के लिए गुरुवार को गूगल मैप्स के ...और पढ़ें

सड़क की चौड़ाई, वैकल्पिक रास्ता भी बताएगा गूगल
सड़क की चौड़ाई, वैकल्पिक रास्ता भी बताएगा गूगल

HighLights

  1. ओला से प्रतिस्पर्धा के बीच गूगल मैप्स के कई नए फीचर्स की घोषणा
  2. इंदौर, भोपाल समेत आठ शहरों में एंड्रायड डिवाइसों पर मिलेगी सुविधा

पीटीआई, नई दिल्ली। अब आपका सफर और सुगम होने वाला है। गूगल मैप्स सड़कों की चौड़ाई भी बताएगा। सड़क संकरी होने पर यह अलर्ट के जरिये ट्रैफिक जाम से बचाने के साथ ही वैकल्पिक रास्ता भी बताएगा। फ्लाईओवर से सफर करें या सर्विस रोड का रास्ता चुनें गूगल मैप्स का 'फ्लाईओवर कॉलआउट' इस दुविधा को भी दूर करेगा।

ओला मैप्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच गूगल ने भारतीय यूजर्स को लुभाने के लिए गुरुवार को गूगल मैप्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) संचालित कई नए फीचर्स की घोषणा की। इन फीचर्स को स्थानीय सहयोगियों की मदद से संचालित किया जाएगा।

ऐसे करेगा काम

गूगल मैप्स, इंडिया की महाप्रबंधक मिरियम डैनियल ने ब्लागपोस्ट में लिखा, हम नवाचार की अपनी यात्रा जारी रखने और भारत में गूगल मैप्स का भविष्य बनाने के लिए उत्साहित हैं। हमने भारतीय सड़कों के लिए विशेष रूप से एआइ मॉडल विकसित किया है। सड़क की चौड़ाई का अनुमान लगाने के लिए इस मॉडल में सेटेलाइट इमेजरी, सड़क के प्रकार, इमारतों के बीच की दूरी, सड़क के पक्के हिस्से जैसी जानकारियां शामिल हैं।

सड़क की चौड़ाई के अनुमानों का उपयोग करते हुए हमने अपने मौजूदा एआइ रूटिंग एल्गोरिदम को बेहतर बनाया है ताकि चार पहिया वाहनों को संकरे सड़कों से बचने में मदद मिल सके। कंपनी ''कॉलआउट फीचर'' भी जोड़ रही है, ताकि यूजर्स को संकरे रास्ते के बारे में सचेत किया जा सके।

इस शहरों में शुरू होगी सुविधा

गूगल मैप्स इस सप्ताह आठ शहरों - हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयम्बटूर, इंदौर, भोपाल, भुवनेश्वर और गुवाहाटी में एंड्रायड डिवाइसों पर यह सुविधा शुरू कर रहा है। शीघ्र ही यह सुविधा आइओएस और अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराई जाएगी। गूगल ने यूजर्स द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट करने के तरीके को सरल बनाया है। यूजर्स अब बस कुछ ही टैप से इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।

ईवी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी देगा गूगल

गूगल ने भारत में गूगल मैप्स और गूगल सर्च दोनों पर ईवी चार्जिंग स्टेशनों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है। गूगल ने कहा, हम भारत में अग्रणी ईवी चार्जिंग प्रदाताओं इलेक्टि्रकपे, एथर और स्टैटिक के साथ सहयोग कर रहे हैं ताकि आठ हजार से अधिक चार्जिंग स्टेशनों के लिए आधिकारिक जानकारी जोड़ी जा सके। यह पहली बार है जब गूगल दोपहिया वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी गूगल मैप्स पर शुरू कर रहा है। भारत यह सुविधा पाने वाला पहला देश है।

गौरतलब है कि गूगल ने हाल ही में एक अगस्त से डेवलपर्स के लिए गूगल मैप्स प्लेटफार्म की कीमत में 70 प्रतिशत तक की कटौती करने का निर्णय लिया है। यह कटौती ओला के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल द्वारा भारतीय डेवलपर्स को गूगल मैप्स से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के कुछ सप्ताह बाद की गई है। भाविश ने घोषणा की थी कि ओला कैब्स खुद के इन-हाउस ओला मैप्स का इस्तेमाल करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।