Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6000mAh बैटरी वाला 5G फोन अब नए वेरिएंट में, 50MP कैमरा और कीमत सिर्फ 14,999 रुपये

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 01:30 PM (IST)

    HMD ने अपने Vibe 2 5G स्मार्टफोन का नया 6GB+128GB वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी सेल 16 जून 2026 से शुरू होगी। ...और पढ़ें

    6000mAh बैटरी वाला 5G फोन अब नए वेरिएंट में, 50MP रियर कैमरा और कीमत सिर्फ 14,999 रुपये

    6000mAh बैटरी वाला 5G फोन अब नए वेरिएंट में, 50MP रियर कैमरा और कीमत सिर्फ 14,999 रुपये  


    HighLights

    1. HMD Vibe 2 5G का नया 6GB+128GB वेरिएंट लॉन्च।

    2. 6000mAh बैटरी और 50MP रियर कैमरा इसमें मौजूद।

    3. फोन 14,999 रुपये की स्पेशल कीमत पर उपलब्ध होगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD ने पिछले महीने भारत में अपनी Vibe सीरीज का नया स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया था। कंपनी ने शुरुआत में इस फोन को 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट में पेश किया। इसके बाद 26 मई से फोन की सेल भारत में शुरू हुई थी। इसी बीच आज कंपनी ने इस फोन का एक और नया वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इसे लोगों की भारी डिमांड को देखते हुए लाया गया है।

    HMD Vibe 2 5G की कीमत और उपलब्धता

    HMD Vibe 2 5G के इस नए वाले 6GB+128GB वैरिएंट की सेल कल यानी 16 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। इसकी असल कीमत 16,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर के साथ आप इसे कल सिर्फ 14,999 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर खरीद सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इसके 4GB+128GB वैरिएंट को आप 12,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

    HMD Vibe 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.745-इंच का HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 2.3GHz तक Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर, Mali-G57 MC2 GPU भी मिल रहा है। फोन को आप 4GB / 6GB LPDDR4x RAM ऑप्शन और 64GB / 128GB स्टोरेज में खरीद सकते हैं।

    HMD Vibe 2 5G के कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP रियर कैमरा, सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश लाइट मिल रही है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 mm ऑडियो जैक, बॉटम-पोर्टेड स्पीकर और धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित के लिए IP64 रेटिंग भी मिल रही है।

    खबरें और भी

    कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G SA/NSA (n1/3/5/8/28/40/77/78 बैंड), डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.0, GPS + GLONASS, USB Type-C पोर्ट मिल रहा है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh बैटरी भी मिल रही है।

    यह भी पढ़ें- Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹14,999 में, 144Hz डिस्प्ले और AI कैमरा भी