Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honor 7C और सैमसंग गैलेक्सी J7 Prime की कीमत में हुई कटौती, जानें फीचर्स

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 07 Aug 2018 07:52 AM (IST)

    Honor 7C की कीमत में कटौती की गई है, कुछ दिन पहले ही सैमसंग ने गैलेक्सी जे7 प्राइम की कीमत में भी कटौती की थी ...और पढ़ें

    Honor 7C और सैमसंग गैलेक्सी J7 Prime की कीमत में हुई कटौती, जानें फीचर्स
    Honor 7C और सैमसंग गैलेक्सी J7 Prime की कीमत में हुई कटौती, जानें फीचर्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे के सब ब्रैंड ऑनर ने हाल ही में लॉन्च हुए बजट स्मार्टफोन Honor 7C की कीमत में कटौती कर दी है। आपको बता दें कि ऑनर ने अपने दो स्मार्टफोन्स Honor 7A और Honor 7C को भारत में कुछ महीने पहले ही 8,999 रुपये और 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। कंपनी ने अब Honor 7C की कीमत में 500 रुपये की कटौती की है।

    कुछ दिन पहले ही सैमसंग ने अपने गैलेक्सी सीरीज के J7 Prime (16GB) की कीमत में 8,300 रुपये की कटौती की है। यूजर्स इस स्मार्टफोन को अब केवल 10,490 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट पर ब्लैक वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है और गोल्ड वेरिएंट की कीमत 18,642 रुपये है। इस स्मार्टफोन को जुलाई 2016 में 18,790 रुपये में उतारा गया था, अब यह स्मार्टफोन 10,490 रुपये में उपलब्ध है।

    Honor 7C के फीचर्स

    इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें आइपीएस 5.99 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की रेजोल्यूशन 1440×720 पिक्सल्स दी गई है जिसका असपेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन क्वालकॉम 450 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी इंटरनल मेमोरी 32 जीबी और 64 जीबी दी गई है। फोन की मेमोरी को 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन ईएमयूआई 8.0 यूजर इंटरफेस और एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    J7 Prime के फीचर्स

    इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन मेटल बॉडी और 5.5 इंच के 2.5डी ग्लास के साथ आता है। डिस्प्ले का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल्स है। साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन के बेसिक फीचर्स की बात करें तो यह 1.6 गीगी हर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। मेमोरी की बात करें तो फोन 16 जीबी और 32 जीबी मेमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है साथ ही S-बाइक मोड भी दिया गया है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Samsung Galaxy Note 9 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

    WhatsApp यूजर्स ध्यान दें, इन सेवाओं के लिए अब चुकाने होंगे पैसे

    UIDAI विवाद: गूगल ने मानी अपनी गलती, जानिए लोगों के फोन में जबरन नंबर सेव होने का पूरा सच