Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत में जल्द लॉन्च होगा Honor 90 स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी फोन की खूबियां

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 02:38 PM (IST)

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor भारत में वापसी करने की तैयारी में है। कंपनी अपने नए Honor 90 स्मार्टफोन के लॉन्च कर सकती है। जानकारी मिली है कि य ...और पढ़ें

    भारत में जल्द लॉन्च होगा Honor 90 स्मार्टफोन, जानें क्या है खास
    भारत में जल्द लॉन्च होगा Honor 90 स्मार्टफोन, जानें क्या है खास

    HighLights

    1. भारत में जल्द Honor 90 5G को लॉ़न्च किया जाएगा।
    2. फिलहाल Amazon पर Honor 90 5G की माइक्रोसाइट बनाई गई है।
    3. बताया जा रहा है कि इस डिवाइस 90 में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। लंबे समय के बाद Honor ने दोबारा भारत में कदम रखने का मन बना लिया है। कंपनी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Honor 90 5G को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इस बात की जानकारी अमेजन के माध्यम से दी है।

    जी हां Honor 90 5G का लैंडिंग पेज अब Amazon पर लाइव है। इस माइक्रोसाइट के जरिए कंपनी ने डिवाइस की पहली जानकारी को ऑफिशियल किया है। उम्मीद की जा रही है कि Honor 90 5G इस महीने किसी समय भारत में लॉन्च हो सकता है।

    चीन में पहले ही हुआ लॉन्च

    • Honor ने इस साल मई में चीन में अपने Honor 90 5G और Honor 90 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया था। इसके साथ ही इसके स्टैंडर्ड मॉडल को ग्लोबल बाजार में पेश किया जा चुका है और अब ये भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है।
    • उम्मीद की जा रही है कि भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशंस ग्लोबल मार्केट में पेश किए मॉडल के समान ही होंगे।
    • जैसे कि हम जानते हैं अमेजन पर इसकी माइक्रोसाइट बनाई गई है, लेकिन वहां किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं है।

    Honor 90 5G के संभावित फीचर्स

    • Honor 90 5G में एक AMOLED पैनल होगा जो चारों तरफ से कर्व्ड हो सकता है। इसमे आपको अल्ट्रा-थिन बेजेल्स के साथ 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 1600nits पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 को सपोर्ट मिल सकता है।
    • यह 380Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करने वाला भारत का पहला फोन होगा, जो कम रोशनी में फोन को देखने आसान बनाएगा।
    • हॉनर 90 5G एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा और इस डिवाइस में Google ऐप्स और सर्विस प्रीलोडेड होंगी।
    • प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट हो सकता है ,जिसे12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

    खबरें और भी

    • कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पीछे की तरफ डिवाइस में 200MP प्राइमरी कैमरा, 112-डिग्री FOV के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड स्नैपर और 2MP डेप्थ सेंसर हो सकता है।