Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple Glowtime Event: कब और कहां लाइव देखें एपल इवेंट, iPhone 16 के साथ क्या-क्या होगा लॉन्च

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 01:30 PM (IST)

    एपल का इट्स ग्लोटाइम इवेंट 9 सितंबर यानी कल रात साढ़े 10 बजे शुरू होगा। इवेंट में मचअवेटेड iPhone 16 सीरीज की एआई और तमाम नए फीचर्स के साथ एंट्री होगी ...और पढ़ें

    एपल की नई iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हो रही है।
    एपल की नई iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हो रही है।

    HighLights

    1. कल रात साढ़े दस बजे इट्स ग्लोटाइम इवेंट शुरू होगा।
    2. इवेंट में AI से लैस नई iPhone 16 सीरीज लॉन्च होगी।
    3. इवेंट को एपल वेबसाइट, एपल टीवी ऐप पर देख पाएंगे।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 9 सितंबर यानी कल एपल अपनी सबसे एडवांस iPhone 16 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च कर रहा है। इसके लिए इट्स ग्लोटाइम इवेंट  (It's Glowtime event) आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में चार आईफोन मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा नई स्मार्टवॉच और एयरपॉड्स के भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इट्स ग्लोटाइम इवेंट कब शुरू होगा। इसे कहां लाइव देख सकते हैं। इसमें क्या-क्या लॉन्च होगा। सब यहां बताने वाले हैं।

    iPhone 16 सीरीज: कब शुरू होगा इवेंट

    एपल की नई iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हो रही है। इसके लिए होने वाले इट्स ग्लोटाइम इवेंट को कल रात साढ़े दस बजे से लाइव देख पाएंगे। भारतीय दर्शक इवेंट को एपल की वेबसाइट, एपल टीवी ऐप और कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। इस इवेंट को एपल कैलिफोर्निया स्थित अपने मुख्यालय Apple Park में आयोजित कर रहा है।

    क्या-क्या होगा लॉन्च

    इस इवेंट में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, कंपनी नई स्मार्टवॉच और जरूरी अपग्रेड्स के साथ एयरपॉड्स को भी पेश करने की प्लानिंग कर रही है। एपल नए आईफोन्स को एआई फीचर्स और तमाम अपग्रेड्स के साथ लेकर आ रहा है। प्रो मॉडल्स में डिस्प्ले और बैटरी साइज भी बड़ा किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- Apple Event 2024: iPhone 16 के साथ स्मार्टवॉच और एयरपॉड्स भी होंगे लॉन्च, इट्स ग्लोटाइम इवेंट से क्या उम्मीदें?

    मिलेगा एपल इंटेलिजेंस

    एपल के नए डिवाइस एपल इंटेलिजेंस से लैस होंगे। ऐसे में सवाल है कि ये क्या है तो बता दें, Apple इंटेलिजेंस, Mac, iPad और iPhone सहित एपल डिवाइस के लिए एक AI सिस्टम है। इसमें एपल के डिवाइस के लिए कई सारे AI फीचर्स मिलते हैं। एपल यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कंपनी ने इसे वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस डे के दौरान पेश किया था। Apple इंटेलिजेंस के जरिये यूजर्स बहुत कुछ कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- iPhone 16 की कीमत लॉन्च से पहले ही लग गई पता, भारत में कितना सस्ता मिलेगा नया आईफोन