Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Activity Delete: लैपटॉप स्मार्टफोन पर आपकी हर हरकत पर रहती है गूगल की नजर, जानिए कैसे करें डिलीट

    Updated: Fri, 03 May 2024 08:00 AM (GMT+05:30)

    स्मार्टफोन और लैपटॉप में अगर आप गूगल की एप या सर्विसेस इस्तेमाल करते हैं तो हर एक्टिविटी पर गूगल की नजर रहती है। गूगल आपके सर्च यूट्यूब मैप डिवाइस एक् ...और पढ़ें

    Google Activity में आपकी सभी जानकारी रहती है सेव
    Google Activity में आपकी सभी जानकारी रहती है सेव

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपने लैपटॉप या फिर स्मार्टफोन में गूगल की ऐप्स और सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी हर एक्टिविटी पर गूगल की नजर रहती है। मसलन, आप गूगल सर्च, यूट्यूब, मैप्स और दूसरे ऐप्स पर जो कुछ करते हैं उसकी हिस्ट्री सेव रहती है। गूगल के इन सभी ऐप्स की हिस्ट्री को Google Activity के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। अपनी प्राइवेसी के लिए आप इसे डिलीट भी कर सकते हैं।

    कौन-कौन सी ऐप ट्रैक करती हैं एक्टिविटी

    सबसे पहले हम आपको गूगल की कौन-कौन सी ऐप और सर्विस आपकी एक्टिविटी को ट्रैक करती हैं।

    • YouTube 
    • Google search 
    • Google Map

    इसके साथ ही आप गूगल एक्टिविटी के जरिए एंड्रॉइड फोन के एक्सेस की जानकारी भी जान सकते हैं। इसमें सेव होने वाली जानकारी आप डिलीट कर सकते हैं। यहां हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Nokia 215 4G, Nokia 225 4G और Nokia 235 4G फीचर फोन हुए लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

    Google Activity कैसे डिलीट करें?

    गूगल एक्टिविटी को डिलीट करने के चार ऑप्श मिलते हैं। इनमें आपको किसी एक एक्टिविटी को डिलीट करने, सभी एक्टिविटी को एक साथ डिलीट करना, गूगल सर्च और डिवाइस एक्सेस एक्टिविटी के साथ ऑटो डिलीट का ऑप्शन मिलता है।

    • अगर आपको किसी एक एक्टविटी को डिलीट करना है, तो सबसे पहले आपको गूगल अकाउंट में My Activity ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा। यहां आपको सभी एक्टिविटी की लिस्ट देखने को मिलेगी। इनमें से किसी एक को या सभी को आप डिलीट कर सकते हैं।
    • अगर आप Google Activity की सभी हिस्ट्री को एक साथ डिलीट करना चाहते हैं तो My Activity पेज में आपको Delete बटन दिखाई देगा। इसे प्रेस करके आप सारी हिस्ट्री एक साथ डिलीट करसकते हैं। हालांकि यहां आपको डेट चुनने का ऑप्शन मिलेगा।
    • Google search और डिवाइस एक्सेस एक्टिविटी को भी डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए आपको Manage Activity ऑप्शन में जाकर एप्स की एक्टिविटी डिलीट कर पाएंगे।
    • इसके साथ ही आपको Auto-Delete Activity का ऑप्शन भी मिलता है। यहां आपको टाइम रेंज चुनने का ऑप्शन भी मिलता है। जो टाइम रेंज आप सलेक्ट करेंगे उससे पहले ही एक्टिविटी डिलीट होती रहेगी।

    यह भी पढ़ें: Google Apple Search Engine Deal: गूगल ने एपल को दिए 1.7 लाख करोड़ रुपये, जानिए क्या है डिफॉल्ट सर्च इंजन डील

    खबरें और भी