Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Smart TV Tips: स्लो स्मार्ट टीवी की स्पीड बढ़ाने के आसान टिप्स, नई जैसी हो जाएगी परफॉर्मेंस

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 05:56 PM (GMT+05:30)

    Smart TV की परफॉर्मेंस सुधारने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करना जरूरी है। इसके साथ ही टीवी में पावर-सेविंग मोड को बंद करके भी टीवी को स्लो स्पीड को इंप्रूव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।इंटरनेट के आने के बाद से आज स्मार्ट टीवी हर घर में पहुंच चुके हैं। ऑनलाइन टीवी शो, मूवीज या गेमिंग के चलते कुछ समय के बाद स्मार्ट टीवी स्लो हो जाते हैं। लोग अक्सर अपने स्मार्ट टीवी की स्पीड बढ़ाने के लिए टिप्स खोजते हैं। यहां हम आपको स्मार्ट टीवी के बारे में कुछ जरूरी टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनसे आप टीवी की परफॉर्मेंस को बेहतर कर सकते हैं।

    लेटेस्ट सॉफ्टवेयर करें इंस्टॉल

    स्मार्ट टीवी ब्रांड समय-समय पर टीवी के सॉफ्टवेयर का अपडेट जारी करते रहते हैं। इन अपडेट में बग फिक्स के साथ-साथ सिस्टम स्टेबिलिटी इंप्रूवमेंट के लिए लाया जाता है। पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से अक्सर स्मार्ट टीवी स्लो हो जाते हैं। ऐसे में आपको समय समय पर टीवी के सॉफ्टवेयर को अपडेट करते रहना चाहिए। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि टीवी के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने से परफॉर्मेंस ठीक हो जाएगी, लेकिन इससे कुछ सुधार हो सकता है।

    पावर-सेविंग मोड ऑफ रखें

    स्मार्ट टीवी में पावर सेविंग मोड मिलता है। यह फीचर ऑन रहने पर टीवी की प्रोसेसिंग पावर को सिमित करता है और इससे उर्जा की खपत कम करता है। इससे टीवी के मेन्यू स्लो हो सकते हैं और एप थोड़ा देर से रिस्पॉन्स करते हैं। इससे टीवी स्लो हो जाता है। यूजर्स टीवी के डिस्प्ले और सिस्टम सेटिंग में पावर सेविंग फीचर ऑन है या नहीं यह चेक कर सकते हैं। इसे बंद करने से फोन की परफॉर्मेंस कुछ ठीक हो सकती है।

    स्टोरेज खाली रखें

    स्मार्ट टीवी में रैम (मैमोरी) और स्टोरेज काफी कम होती है। अगर आपके टीवी की स्टोरेज बिना जरूरत के भरी हुई है और बहुत सारे एप्स इंस्टॉल हैं तो इससे भी टीवी स्लो हो सकता है। इसके साथ ही एप लोडिंग टाइम बढ़ सकता है। स्मार्ट टीवी में गैर-जरूरी एप्स को अनइंस्टॉल करें और स्टोरेज को भी खाली रखें। इसके साथ ही कैश मैमोरी साफ करें।

    खबरें और भी

    इंटरनेट कनेक्टिविटी

    अगर आपके घर में इंटरनेट कनेक्विटी स्लो है तो इससे टीवी स्लो लग सकता है। अगर टीवी राउटर से कुछ ज्यादा ही दूर है या फि सिग्नल में कुछ रुकावट है तो इससे टीवी की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। अगर संभव हो तो टीवी को लैन केबल से कनेक्ट करें इससे टीवी में अच्छी क्वालिटी में स्ट्रीमिंग कर पाएंगे और बफरिंग कम होगी।

    इस तरह ऊपर बताए कुछ उपायों की मदद से आप अपने पुराने स्मार्ट टीवी को बदले बिना ही उसकी परफॉर्मेंस को बेहतर कर पाएंगे। कई बार स्मार्ट टीवी की परफॉर्मेंस हार्डवेयर में कुछ खराबी, स्टोरेज लिमिट या फिर नेटवर्क संबंधी दिक्कत के कारण भी होती हैं।

    यह भी पढ़ें- Smart TV खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना हर दिन होगा पछतावा