Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp Tips: कैसे रिस्टोर करें वॉट्सऐप से डिलीट की गई फोटोज, यहां जानें पूरा तरीका

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 07:30 AM (GMT+05:30)

    WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इसी तरह प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को चैट में भेजे गए फोटो और वीडियो को सेव करने की सुविधा देता है। ...और पढ़ें

    Process to restore WhatsApp photos and videos from WhatsApp
    Process to restore WhatsApp photos and videos from WhatsApp

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा का मैसेंजिंग ऐप वॉट्सऐप भारत के हजारों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसके मदद से आप अपने दोस्तों परिवार वालों से बात करने के अलावाफोटो, वीडियो और मीडिया फ़ाइलें शेयर भी कर सकते हैं। लेकिन कभी-कभी हमसे कुछ जरूरी फोटो डिलीट हो जाती हैं। ऐसे में आप इनको रिस्टोर भी कर सकते हैं। तो आइये बारे में जानते हैं।

    बता दें कि वॉट्सऐप इन फाइल्स को रिस्टोर करने को लिए कोई सुविधा नहीं देता है। लेकिन कुछ तरीकों का इस्तेमाल करके आप इन फ़ोटो और वीडियो को रिस्टोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वॉट्सऐप पर डिलीट किए गए फोटो और वीडियो को यूजर्स कैसे रिकवर कर सकते हैं।

    वॉट्सऐप फोन गैलरी सेव करता है फोटो

    वॉट्सऐप डिफॉल्ट रूप से फोन गैलरी में सभी फोटो और वीडियो को सेव करता है। इसलिए चैट से फोटो वीडियो हटाने के बाद भी यह डिवाइस गैलरी, Google फोटोज में सेव हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- Apple iPhone 13 पर मिल रहा 21000 रुपये तक का डिस्काउंट,यहां देखें शानदार ऑफर्स और डील्स

    Google ड्राइव या iCloud से WhatsApp बैकअप कैसे करे रिस्टोर

    इसके अलावा Android यूजर्स के लिए Google ड्राइव पर और iOS यूजर्स के लिए iCloud पर वॉट्सऐप चैट और मीडिया का बैकअप लेता है। अगर आपने डेली बैकअप के बाद मीडिया को हटा दिया गया है, तो आप अपने डिवाइस पर Google ड्राइव या iCloud से बैकअप इंस्ट्रॉल करके मीडिया फाइलों को रिस्टोर कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    बैकअप को इंस्ट्रॉल कैसे करें

    • सबसे पहले अपने डिवाइस पर वॉट्सऐप को अनइंस्टॉल करके इंस्टॉल करें।
    • अब पुराने फोन नंबर के साथ सेटअप करें।
    • इसके बाद बैकअप से डाटा को रिस्टोर करने के लिए सेटअप के दौरान संकेत दिए जाने पर, इसे स्वीकार करें।
    • एक बार सेटअप पूरा के बाद सभी मीडिया का बैकअप बन जाएगा।
    • इसके बाद वॉट्सऐप मीडिया फोल्डर की जांच करें, यहां आपको अपने फोटोज का बैकअप मिल जाएगा।

    यह भी पढ़ें- क्या है Ransomware, कैसे चुराता है डाटा, जानें कैसे बचें इस खतरे से