Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोडिंग से लेकर ट्रिप प्लान करने तक, Bard की ले सकते हैं मदद, Google ने खुद बताए AI मॉडल इस्तेमाल करने के तरीके

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 01:47 PM (GMT+05:30)

    गूगल के एआई चैटबॉट बार्ड को इस्तेमाल करना चाहते हैं और यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बार्ड को किन कामों के लिए इस्तेमाल करना चाहिए तो ये आर्टिकल आपके काम ...और पढ़ें

    कोडिंग से लेकर ट्रिप प्लान करने तक, Bard की ले सकते हैं मदद
    कोडिंग से लेकर ट्रिप प्लान करने तक, Bard की ले सकते हैं मदद

    HighLights

    1. इमेज की मदद से बार्ड यूजर के लिए एक ईमेल समरी तैयार कर सकता है।
    2. गूगल ने बार्ड एआई को कोडिंग की खूबियों के साथ तैयार किया है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। गूगल अपने यूजर्स को अलग-अलग प्लेटफॉर्म की सुविधा देता है। जीमेल, ड्राइव, फोटोज से बढ़कर अब यूजर्स को एआई बार्ड की सुविधा भी मिलती है। अगर आप भी बार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। अगर आपके जेहन में भी बार्ड को इस्तेमाल करने के बारे में सवाल हैं तो इसमें गूगल की मदद ले सकते हैं।

    जी हां, गूगल ने एआई को इस्तेमाल करने के बारे में खुद जानकारी दी है। गूगल के मुताबिक यूजर्स बार्ड एआई का इस्तेमाल तीन अलग-अलग कामों में कर सकते हैं।

    पिक्चर्स

    गूगल की ओर से यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे बार्ड एआई को पिक्चर्स के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी पिक्चर को बार्ड में अपलोड करने पर पिक्चर से जुड़ी सभी जानकारियों को पाया जा सकता है।

    किसी इमेज का सैंपल देकर बार्ड से पिक्चर के लिए कंटेंट तैयार करवाया जा सकता है। इसके अलावा, इमेज की मदद से बार्ड यूजर के लिए एक ईमेल समरी भी तैयार कर सकता है।

    कोडिंग

    गूगल की मानें तो कंपनी का एआई टूल कोडिंग करने वालों के लिए एक काम का टूल साबित हो सकता है। गूगल ने बार्ड को कोडिंग की खूबियों के साथ तैयार किया है।

    बार्ड का इस्तेमाल कोड्स को एक्सप्लेन करने के लिए किया जा सकता है। गूगल बार्ड उन यूजर के लिए एक काम का टूल हो सकता है जो पहली बार प्रोग्रामिंग में हाथ आजमा रहे हैं।

    ट्रिप प्लानिंग

    गूगल की यूजर्स को सलाह है कि बार्ड का इस्तेमाल ट्रिप प्लान करने में भी मददगार साबित हो सकता है। अगर आप बार्ड को अपनी पंसद के बारे में जानकारी देते हैं तो एआई मॉडल आपको आपकी पसंद की जगह ही घूमने के लिए सजेस्ट करता है।

    यह एक तरह से इंसानों जैसे बात करने वाला मॉडल है। गूगल के बार्ड को अपनी पसंद के बारे में जितनी ज्यादा जानकारी देते हैं यह यूजर के लिए उतने ही सटीक परिणामों को तैयार करता है।

    खबरें और भी