Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp ले आया ये धमाकेदार फीचर, पहले नहीं देखी होगी ऐसी खूबी

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 03:59 PM (GMT+05:30)

    वॉट्सऐप भारत में हजारों लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं। आज हम एक ऐसे फीचर की बात कर रहे हैं जिससे आप अपनी वॉयस रिकार्डिंग को वॉट्सऐप स्टेटस के रुप ...और पढ़ें

    Process to add voice recording as WhatsApp status
    Process to add voice recording as WhatsApp status

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा का इस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप्स में से एक है। कंपनी अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए -नए फीचर्स और अपडेट लाता रहता है। आज हम ऐसे ही एक फीचर की बात करने जा रहे हैं।

    WhatsApp status में वॉयस नोट्स

    जैसा कि हम बता चुके हैं कि वॉट्सऐप यूजर अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाओं के साथ सेवा को अपडेट करता रहता है। इन सुविधाओं में से कुछ को यूजर्स के लिए पहले ही रोल आउट कर दिया गया है, जबकि बीटा टेस्टर अभी भी कई फीचर्स का परीक्षण कर रहे हैं। ऐसा ही एक फीचर जिसका वॉट्सऐप अभी परीक्षण में है, वह है स्टेटस अपडेट के माध्यम से वॉयस नोट्स शेयर करने की क्षमता।

    यह भी पढ़ें - Republic Day:देखना चाहते हैं 26 जनवरी की परेड तो ऐसे बुक करें ऑनलाइन टिकट, उठा सकेंगे शानदार कार्यक्रम का आनंद

    WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए एक नया अपडेट (वर्जन 2.23.2.8.) रोल आउट कर रहा है। लेटेस्ट अपडेट कुछ चयनित बीटा टेस्टर्स में इस क्षमता को जोड़ देगा। बता दें कि सितंबर 2022 से इस सुविधा का विकास किया जा रहा है।

    कैसे काम करता है फीचर?

    यह फीचर यूजर्स को स्टेटस अपडेट के तौर पर वॉयस नोट शेयर करने में सक्षम करेगा। ये वॉयस नोट्स केवल यूजर की गोपनीयता सेटिंग्स के भीतर कॉन्फिगर किए गए एक निश्चित ऑडियंस के साथ साझा किए जा सकते हैं। वॉट्सऐप का लेटेस्ट फीचर उन बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध होगा, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध एंड्रॉयड 2.23.2.8 अपडेट के लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा इंस्टॉल करते हैं।

    खबरें और भी

    रिपोर्ट में मिली जानकारी से पता चला है कि यह फीचर कैसे काम करेगा। बीटा टेस्टर टेक्स्ट स्टेटस सेक्शन के भीतर सुविधा का उपयोग करके वॉयस नोट्स को स्टेटस अपडेट के रूप में साझा करने में सक्षम होंगे। हालांकि, ऐसा करने से पहले टेस्टर्स को इसका उपयोग करने से पहले टेक्स्ट स्टेटस सेक्शन को सक्षम करना होगा।

    वॉयस रिकॉर्डिंग पर अधिक कंट्रोल

    वॉट्सऐप यूजर्स को अपनी वॉयस रिकॉर्डिंग पर अधिक कंट्रोल भी देगा। यूजर किसी रिकॉर्डिंग को साझा करने से पहले उसे छोड़ भी सकते हैं। वॉयस नोट के लिए अधिकतम रिकॉर्डिंग समय 30 सेकंड है। इसके अलावा, स्टेटस के माध्यम से साझा किए गए वॉयस नोट्स को सुनने के लिए यूजर्स को वॉट्सऐप के अपने लेटेस्ट वर्जन को भी अपडेट करना होगा।

    यह भी पढ़ें - Twitter Blue के लिए देने होंगे कम पैसे! कंपनी का ये प्लान आपके लिए कितना होगा किफायती