Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लंबे इंतजार के बाद HTC लाने जा रहा है नए फोन, खास होगा नया डिवाइस; मिलेंगी कई खूबियां

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 04:00 PM (GMT+05:30)

    बहुत ही लंबे इंतजार के बाद HTC ने अपने नए फोन को लाने की तैयारी कर ली है। इस डिवाइस को 12 जून ताइवान में लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये कंपनी ...और पढ़ें

    HTC जल्द लॉन्च करेगा अपना नया फोन, यहां जानें डिटेल
    HTC जल्द लॉन्च करेगा अपना नया फोन, यहां जानें डिटेल

    HighLights

    1. 6 जून को HTC के सोशल मीडिया पोस्ट पर नए स्मार्टफोन के आने की जानकारी दी।
    2. माना जा रहा है कि यह HTC U24 और HTC U24 Pro हो सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जब ही HTC ताइवान में अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। HTC U-सीरीज में नयास्मार्टफोन लेकर आ रहा है। कंपनी ने बीते गुरुवार यानी 6 जून को HTC के सोशल मीडिया पोस्ट पर नए स्मार्टफोन के आने की जानकारी दी।

    हालांकि कंपनी ने इसके नाम का खुलासा नहीं किया। मगर ये फोन अगले हफ़्ते लॉन्च होगा और माना जा रहा है कि यह HTC U24 और HTC U24 Pro हो सकते हैं। यहां हम इस डिवाइस से जुड़ी अन्य जानकारी देने जा रहे हैं।

    कब लॉन्च होगा नया फोन?

    • कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि HTC ताइवान में एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च करने जा रही है।
    • इस डिवाइस का लॉन्च इवेंट 12 जून को सुबह 8:00 बजे (IST) होगा। पोस्ट में डिवाइस का साइड प्रोफाइल दिखाया गया है।

    खबरें और भी

    HTC U24 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन

    • फिलहाल कंपनी ने इस फोन के फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अप्रैल में HTC स्मार्टफोन यानी HTC U24 Pro का मॉडल नंबर 2QDA100 गीकबेंच और ब्लूटूथ SIG वेबसाइट पर देखा गया था।
    • लिस्टिंग से पता चला कि फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।
    • इसके अलावा इसके 12GB रैम, Android 14 और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आने की जानकारी दी गई थी।
    • डिवाइस ने गीकबेंच पर मल्टी-कोर टेस्ट में 3,006 और सिंगल-कोर टेस्ट में 1,095 अंक प्राप्त किए हैं।
    • HTC U24 और HTC U24 Pro को HTC U23 और HTC U23 Pro के सक्सेसर के रुप में पेश किया जाएगा। आने वाले मॉडल में फुल HD+ 120Hz OLED डिस्प्ले और IP67 प्रमाणित बिल्ड हो सकता है।

    यह भी पढ़ें - Instagram पर न्यूडिटी फैलाने का आरोप लगाने वाले Elon Musk अब एक्स पर परोसेंगे एडल्ट कंटेंट, जानें क्या है नई पॉलिसी