Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Huawei Mate 20 Pro की अगली सेल 23 फरवरी को Amazon पर होगी आयोजित

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Tue, 19 Feb 2019 08:01 AM (IST)

    यह पहली ऐसी डिवाइस है जो दुनिया के पहले 7nm चिपसेट Kirin 980 और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग तकनीक के साथ पेश की गई है ...और पढ़ें

    Huawei Mate 20 Pro की अगली सेल 23 फरवरी को Amazon पर होगी आयोजित
    Huawei Mate 20 Pro की अगली सेल 23 फरवरी को Amazon पर होगी आयोजित

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei के लेटेस्ट स्मार्टफोन Mate 20 Pro को एक बार फिर सेल के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध कराया गया है। इस फोन की कीमत 69,990 रुपये है। इसकी सेल 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह फोन अल्ट्राफास्ट 15W HUAWEI वायरलेस चार्जर के साथ आएगा जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। यह डिवाइस ऑफलाइन स्टोर क्रोमा पर स्पेशल ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। यह पहली ऐसी डिवाइस है जो दुनिया के पहले 7nm चिपसेट Kirin 980 और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग तकनीक के साथ पेश की गई है।

    Huawei Mate 20 Pro के फीचर्स:

    फोन में 6.39 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 दिया गया है। यह फोन Hisilicon Kirin 980 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 40 मेगापिक्सल का, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके अलावा 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए फोन में 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 40W के सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 15W का फास्ट वायरलैस चार्जिंग दी गई है। यह फोन EMUI 9.0 पर आधारित एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    डिजाइन: सबसे पहले बात करते हैं फोन के डिजाइन की तो Huawei Mate 20 Pro के डिजाइन को देखकर आप जरूर कहेंगे कि इसका लुक बेहतरीन है। Huawei Mate 20 Pro एकदम Samsung Galaxy S9 की दिखता है लेकिन जैसे ही आप इस डिवाइस को आप अपने हाथों में लेगें तो लगेगा कि नहीं इसमें कुछ तो नया है। इसके ग्लास फिनिश और डिजाइन काफी आकर्षक हैं जो इस डिवाइस को एक अलग पहचान दिलाता है। डिवाइस के फ्रंट पैनल में एज-टू-एज कर्व डिस्प्ले दिया गया है साथ ही ऊपर नौच दिया गया है। इसका डिस्प्ले पैनल OLED का है जो 2K रिजोल्यूशन की स्क्रीन के साथ आता है। इस डिवाइस में चार कैमरे दिए गए हैं जिसे डिवाइस के डिजाइन के हिसाब से प्लेस किया गया है जो कि डिवाइस के डिजाइनर्स के लिए एक चैलेंज होगा।

    यहां पढ़ें Huawei Mate20 Pro का पूरा रिव्यू

    यह भी पढ़ें:

    Jio डाटा बूस्टर रिचार्ज पैक्स 11 रुपये से शुरू, खत्म होगी दैनिक डाटा की टेंशन

    Paytm और Google Pay के जरिए आप इस तरह कर पाएंगे शहीदों के परिवार की मदद

    पुलवामा अटैक के बाद WhatApp ग्रुप्स पर शेयर की जा रहीं फेक न्यूज समेत कई अन्य मैसेजेज 

    खबरें और भी