विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुवावे पी20 Pro स्मार्टफोन की फोटो लीक, 40 मेगापिक्सल के साथ होगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Wed, 21 Mar 2018 07:38 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 01:38 PM (IST)

रिपोर्ट्स के मुताबिक पी 20 प्रो स्मार्टफोन में 40 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा होगा।

हुवावे पी20 Pro स्मार्टफोन की फोटो लीक, 40 मेगापिक्सल के साथ होगा ट्रिपल कैमरा सेटअप
हुवावे पी20 Pro स्मार्टफोन की फोटो लीक, 40 मेगापिक्सल के साथ होगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे के नए स्मार्टफोन सीरीज को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है हुवावे पैरिस में अपने पी20 सीरीज फोन को लॉन्च कर सकता है। वहीं तारीख की बात करें तो इसे लेकर उड़ रही अफवाहों के मुताबिक पी20 सीरीज 27 मार्च को लॉन्च हो सकता है। ऐसे में हुवावे के पी 20 प्रो स्मार्टफोन की तस्वीर लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पी 20 प्रो स्मार्टफोन में 40 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा होगा। इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि फोन एंड्रॉयड 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन में 6 जीबी की रैम होगा। रिपोर्ट्स की माने तो डिवाइस Kirin 970 प्रोसेसर पर रन करेगा।

लॉन्च हुआ लेनोवो एस5 स्मार्टफोन

इससे पहले स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने अपने एस5 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। लेनोवो एस5 को मेटल बॉडी के साथ बाजार में उतारा गया है। फोन में यूजर्स को 18:9 एस्पेक्ट रेशियो की डिस्प्ले मिलेगी।

कीमत

Lenovo S5 के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वाले डिवाइस की कीमत करीब 10,300 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत तकरीबन 12,400 रुपये है। 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमतकरीब 15,400 रुपये है।

डिस्प्ले: 

फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है। फोन की डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है।

रैम और स्टोरेज:

फोन 3 जीबी और 4 जीबी रैम वैरियंट में उपलब्ध है। वहीं, स्टोरेज की बात करें तो फोन 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध हैं। सभी फोन की स्टोरेज को बढ़ाने का भी विकल्प मौजूद है।

ऑपरेटिंग सिस्टमन:

फोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ZUI 3.7 पर काम करता है।

प्रोसेसर:

डिवाइस ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर पर रन करता है। डिवाइस में 2 गीगाहर्ट्ज का मैक्सिमम क्लॉक स्पीड है।

कैमरा

फोन में 13 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। जबकि, इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी:

फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी, ब्लूटूथ और 3.55 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है।

बैटरी:

फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन में 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

दूसरे फीचर्स

फोन का वजन 155 ग्राम है। फोन के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

भारत में Itel ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, आईफोन SE 2 का फीचर लीक

गूगल में निकली हैं नई नौकरियां, एक क्लिक पर जानें सभी जरूरी जानकारी

Asus ZenBook Flip S भारत में लॉन्च हुआ, Acer Swift 5 से होगा मुकाबला 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।