Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flipkart Diwali Sale 2022: इन प्रीमियम फोन्स पर मिल रहा है 16000 तक का डिस्काउंट, यहां जानें क्या हैं ऑफर्स

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 11:27 AM (IST)

    Flipkart की दिवाली सेल लाइव हो गई है। इस सेल में आपको इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ गैजेट्स और स्मार्टफोन पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम उन स्मार् ...और पढ़ें

    Flipkart Diwali Sale: इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानें डिटेल
    Flipkart Diwali Sale: इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानें डिटेल

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Flipkart Diwali Sale 2022: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल अब सभी यूजर्स के लिए लाइव है। इस सेल में SBI बैंक और कोटक बैंक के ग्राहकों के लिए 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इस त्योहारी सीजन में एक मिड-रेंज फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये आपके लिए एक डील हो सकती है। ओप्पो पिक्सल और मोटोरोला सहित अन्य स्मार्टफोन पर काफी बेहतर ऑफर्स मिल रहे हैं।

    Oppo F21s Pro

    फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में ओप्पो F21s प्रो 27,899 रुपये की रियायती कीमत पर बिक रहा है। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा है। वहीं फोन के रियर पैनल पर 64MP का क्वाड कैमरा दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- 5G सर्विस को लेकर सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम, स्मार्टफोन कंपनियों को देना होगा सपोर्ट अपग्रेड

    Realme GT 2

    Realme GT 2 फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 30,999 रुपये में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलता है और इसमें 6.62 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले भी है। बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है. इसके अलावा इस फोन में 65W चार्जर है, जो लगभग 33 मिनट में 0 से 100% तक फोन को चार्ज करने का दावा किया गया है।

    Google Pixel 6a

    Google Pixel 6a बिक्री में 34,199 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह कंपनी के अपने Tensor चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP कैमरा है। वहीं फोन के रियर पैनल पर डुअल 12MP कैमरा सेंसर है।

    खबरें और भी

    Motorola Edge 20 Pro

    फ्लिपकार्ट पर Edge 20 Pro की कीमत 30,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 6.7 इंच के फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 5G प्लस प्रोसेसर मिलता है। कैमरे की बात करें को इसमें पीछे की तरफ 108MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

    यह भी पढ़ें- Flipkart Sale 2022: आधे कीमत पर मिलेंगे आईफोन, सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स, यहां जानें डिटेल्स