Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Idea ने रिलायंस Jio को चुनौती देने के लिए उतारा नया प्लान, मिलेगा 164GB डाटा का लाभ

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 27 Nov 2018 07:47 PM (IST)

    इस प्लान का सीधा मुकाबला रिलायंस जियो के 448 रुपये वाले प्लान से है ...और पढ़ें

    Idea ने रिलायंस Jio को चुनौती देने के लिए उतारा नया प्लान, मिलेगा 164GB डाटा का लाभ
    Idea ने रिलायंस Jio को चुनौती देने के लिए उतारा नया प्लान, मिलेगा 164GB डाटा का लाभ

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Idea ने रिलायंस Jio को चुनौती देने के लिए एक नया 499 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। आइडिया सेल्युलर के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB 4G/3G/2G डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान का सीधा मुकाबला रिलायंस जियो के 448 रुपये वाले प्लान से है। रिलायंस जियो के इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में

    Idea 499 रुपये वाला प्लान

    Idea के इस प्लान की वैधता 82 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 164GB डाटा का लाभ मिलता है। आइडिया सेल्युलर के इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है। साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन कॉल करने के लिए 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1000 मिनट की लिमिट मिलती है। यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ 100 यूनिक नंबर पर ही ले सकते हैं। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है।

    Airtel 499 रुपये वाला प्लान

    Airtel के इस प्लान की वैधता 82 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 164GB डाटा का लाभ मिलता है। Airtel के इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है।

    Jio 448 रुपये वाला प्लान

    Jio के इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 168GB डाटा का लाभ मिलता है। रिलायंस जियो के इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है।

    खबरें और भी

    Vodafone 511 रुपये वाला प्लान

    Vodafone के इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 168GB डाटा का लाभ मिलता है। Vodafone के इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है। साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन कॉल करने के लिए 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1000 मिनट की लिमिट मिलती है। यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ 100 यूनिक नंबर पर ही ले सकते हैं। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है।

    यह भी पढ़ें:

    Redmi Note 6 Pro को खरीदना नहीं होगा घाटे का सौदा, जानें ये 4 कारण

    Samsung Galaxy A9 (2018) बनाम OnePlus 6T: जानें प्रीमियम रेंज में कौन है बेहतर

    Facebook पर आया Remove for Everyone फीचर, इस तरह भेजे गए मैसेज करें Delete