Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत में होने वाले ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप स्टेडियमों में Jio की डाउनलोड स्पीड Airtel से दोगुना तेज- ओपन सिग्नल

    By AgencyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 05:01 PM (IST)

    Jio 5G Speed ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में 5जी डाउनलोड स्पीड के मामले में भी रिलायंस जियो पहले पायदान पर रहा। जियो की 5जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 25.5 फीस ...और पढ़ें

    5G डाउनलोड स्पीड के मामले में भी रिलायंस जियो पहले पायदान पर रहा।
    5G डाउनलोड स्पीड के मामले में भी रिलायंस जियो पहले पायदान पर रहा।

    HighLights

    1. Jio की कुल डाउनलोड स्पीड में Airtel से दोगुना तो Vodafone- Idea से 3.5 गुना तेज
    2. क्रिकेट स्टेडियमों में जियो की 5G डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 25.5 फीसदी अधिक
    3. 5जी नेटवर्क उपलब्धता में जियो अपने प्रतिद्वंदी एयरटेल से 2.6 गुना आगे

    एजेंसी, नई दिल्ली। भारत के जिन क्रिकेट स्टेडियमों में आईसीसी विश्व कप 2023 होने वाला है, वहां रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड एयरटेल से दोगुना और वोडाफोन आइडिया से 3.5 गुना अधिक फास्ट है। ओपन सिग्नल की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकटे स्टेडियमों के अंदर और बाहर नापी गई डाउनलोड स्पीड में Jio ने बाजी मारी है।

    रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 61.7 एमबीपीएस मापी गई। वहीं एयरटेल 30.5 एमबीपीएस के साथ दूसरे, तो वोडाफोन आइडिया 17.7 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

    इतनी रही Jio की डाउनलोडिंग स्पीड

    ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में 5जी डाउनलोड स्पीड के मामले में भी रिलायंस जियो पहले पायदान पर रहा। जियो की 5जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 25.5 फीसदी अधिक रही। जियो की औसत 5जी डाउनलोड स्पीड 344.5 एमबीपीएस दर्ज की गई वहीं एयरटेल 274.5 एमबीपीएस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

    ये भी पढ़ें: Noise ने लॉन्च किया सस्ता Air Buds Pro SE, 10 मिनट की चार्ज में मिलेगा 3 घंटे का प्लेटाइम, कीमत बजट में फिट

    बता दें, फिलहाल वोडाफोन आइडिया 5जी सर्विस नहीं देता। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के मैच देश के 10 स्टेडियमों में होंगे। इनमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे नए स्टेडियम से लेकर कोलकाता के ईडन गार्डन जैसे ऐतिहासिक स्टेडियम शामिल हैं।

    अपलोडिंग स्पीड में इस नेटवर्क ने मारी बाजी

    क्रिकेट स्टेडियमों में एयरटेल की औसत अपलोड स्पीड 6.6 एमबीपीएस तो जियो की 6.3 एमबीपीएस मापी गई। वोडाफोन आइडिया 5.8 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। औसत 5जी अपलोड के मामले में एयरटेल नंबर एक रहा, वहीं एयरटेल की स्पीड 26.3 एमबीपीएस तो रिलायंस जियो की 21.6 एमबीपीएस रही। ओपन सिग्नल ने आईसीसी वर्ल्ड कप के स्टेडियमों के अंदर और बाहर 5जी कनेक्टिविटी की उपलब्धता की भी जांच की।

    खबरें और भी

    रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप स्टेडियमों में 5G उपलब्धता के मामले में जियो शीर्ष पर रहा। जियो के उपभोक्त 53% से अधिक समय 5जी नेटवर्क से जुड़े रहे। जबकि एयरटेल के उपभोक्ता मात्र 20.7% वक्त ही 5G नेटवर्क से जुड़ सके। इस हिसाब से जियो के 5G नेटवर्क की उपलब्धता एयरटेल से 2.6 गुना अधिक दर्ज की गई।