Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India Mobile Congress 2023: कल से शुरू हो रहा है ये बड़ा इवेंट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 08:46 PM (IST)

    कल से इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट शुरू हो रहा है जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। ये इवेंट 3 दिनों का है जो 27 अक्टूबर से ल ...और पढ़ें

    India Mobile Congress 2023, कल शुरू हो रहा इवेंट
    India Mobile Congress 2023, कल शुरू हो रहा इवेंट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। काफी लंबे समय से इंडिया मोबाइल कांग्रेस इवेंट 2023 (India Mobile Congress 2023) का इंतजार हो रहा था। ये इवेंट कल यानी 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। बता दें कि ये 3 दिवसीय इवेंट है, जिसकी शुरूआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले है।

    इस इवेंट को खासतौर पर टेक्नोलॉजी लवर्स के लिए है, जिसमें नए इनोवेशन के साथ, बेहतर नेटवर्किंग और टेलीकॉम सेक्टर को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की जाती है। DoT ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। अपने X पोस्ट के जरिए DoT ने बताया की इवेंट में बस एक दिन बाकी है। आइये इसकी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

    कहा होगा इवेंट

    • ये इवेंट 27 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक चलेगा, जिसे प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट को DoT और सेल्युलर ऑपरेटर्स असोशिएशन ऑफ इंडिया ने साथ में मिलकर आयोजित किया है।
    • इस इवेंट में दुनियाभर से 31 देश हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 400 स्पीकर्स , 1300 डेलीगेट्स होंगे।
    • कुल मिलाकर इस इवेंट में 100000 से अधिक लोग आएंगे, जिसमें मीडिया कर्मचारी और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले लोग शामिल होंगे।
    • 2023 में होने वाला ये इवेंट IMC का सातवां एडिशन है। बता दें कि अयोजकों ने इसका रजिस्ट्रेशन काफी पहले शुरू कर दिया था।
    • इवेंट के पहले दिन ही 27 अक्टूबर 2023 प्रधानमंत्री IMC2023 में 100 शैक्षणिक संस्थानों में 5G यूज केस लैब लॉन्च करेंगे।
    • बता दें कि यह पहले ऐसा स्टार्टअप होगा, जो अकैडमिक को बढ़ावा देता है। इसका उद्देश्य भारत को 6G के लिए तैयार करना है।

    यह भी पढ़ें - Online Scam: Facebook , Instagram और एक्स के जरिए भी हो रहा है फ्रॉड , जानिए कैसे कर सकते हैं बचाव