Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Infinix HOT 30 5G की आज पहली सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है नया स्मार्टफोन

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 08:51 AM (IST)

    Infinix HOT 30 5G First Sale Today Bumper Discount Deal Online Know Offers एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपका दिन बना सकत ...और पढ़ें

    Infinix HOT 30 5G First Sale Today Bumper Discount Deal Online Know Offers
    Infinix HOT 30 5G First Sale Today Bumper Discount Deal Online Know Offers

    HighLights

    1. आज Infinix HOT 30 5G की पहली सेल होने जा रही है।
    2. Infinix HOT 30 5G को इनफिनिक्स ने 14 जुलाई को लॉन्च किया था
    3. Infinix HOT 30 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी इनफिनिक्स ने भारतीय ग्राहकों के लिए हाल ही में एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसी नए स्मार्टफोन Infinix HOT 30 5G की आज पहली सेल होने जा रही है। अगर आप भी एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

    पहली सेल में इनफिनिक्स के इस न्यूली लॉन्च्ड डिवाइस पर बंपर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो पहली सेल में फोन की खरीदारी बंपर डिस्काउंट डील के साथ कर सकते हैं।

    कितने रुपये में खरीद सकते हैं Infinix HOT 30 5G?

    दरअसल, इनफिनिक्स ने नए स्मार्टफोन Infinix HOT 30 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। कंपनी ने Infinix HOT 30 5G को 4GB+128GB इंटरनल स्टोरेज 8GB+128GB इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन के साथ पेश किया है। बेस वेरिएंट के एमआरपी की बात करें तो डिवाइस 14,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है।

    हालांकि, पहली सेल में दोनों वेरिएंट को कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। बेस वेरिएंट को 16 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 12499 रुपये और टॉप वेरिएंट को 20 प्रतिशत डिस्काउंट पर 13499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स में स्मार्टफोन पर कुछ बचत की जा सकती है।

    खबरें और भी

    कहां से खरीद सकते हैं Infinix HOT 30 5G?

    Infinix HOT 30 5G की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे लाइव होने जा रही है। नए स्मार्टफोन की खरीदारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से की जा सकती है। इसके अलावा, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से Infinix HOT 30 5G को खरीद सकते हैं।

    फ्लिपकार्ट से Infinix HOT 30 5G की खरीदारी करते हैं और बैंक ऑफर में Citi Debit Card या Axis Bank Debit Card से पेमेंट करते हैं तो 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए 5 हजार रुपये तक की खरीदारी करना जरूरी होगा।