Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Instagram पर पुरानी रील्स खोजना और भेजना नहीं बनेगा अब झंझट, नया फीचर करेगा काम आसान

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 12:43 PM (GMT+05:30)

    Instagram Reels reshare मेटा के पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अब पुरानी रील्स को खोजना और दोस्तों को शेयर करने आसान होने जा रहा है। कंप ...और पढ़ें

    Instagram is making it easier to reshare older Reels testing new feature
    Instagram is making it easier to reshare older Reels testing new feature

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यूजर का एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए कंपनी समय- समय पर नए फीचर्स रोलआउट करती है। यूथ जेनेरेशन का पॉपुलर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए रील्स के अलावा भी कई दूसरी सुविधाओं के साथ आता है। अगर आप भी इंस्टाग्राम यूजर हैं तो आपको भी कंपनी के नए फीचर के बारे में जानना चाहिए।

    दरअसल कंपनी अब अपने यूजर के लिए ऐप पर पुरानी रील्स को तुरंत खोजने और दोस्तों के साथ शेयर करने को आसान बनाने जा रही है। इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक नया फीचर इस काम को पहले से आसान बनाएगा।

    दोस्तों के साथ आसानी से रिशेयर होगी रील्स

    इस फीचर की मदद से इंस्टाग्राम यूजर को रील्स रिशेयर करने में आसानी होगी। रील को किसी दोस्त को भेजने पर अगली बार के लिए भी इसे तुरंत एक्सेस किया जा सकेगा।

    यही नहीं, किसी रील को लाइक करने पर अगर इसे दोस्त के साथ शेयर करना चाहें तो यह भी आसान होगा।

    कैसे काम करेगा नया फीचर

    रिपोर्ट्स की मानें तो इंस्टाग्राम पर “Latest Shares” लेबल नजर आएगा। यह डीएम सेक्शन के टॉप पर नजर आएगा। यहां पर यूजर द्वारा किसी दोस्त को रील शेयर करने की जानकारी भी अवतार के रूप में डिस्प्ले होगी। हालांकि, किसी एक ही रील को एक से ज्यादा दोस्तों को शेयर करने पर केवल लास्ट शेयर की जानकारी ही देखी जा सकेगी।

    खबरें और भी

    मालूम हो कि बीते साल ही कंपनी ने शॉर्ट वीडियो और रील्स में अंतर साफ किया था। ऐसे वीडियो जो 15 मिनट से कम अवधि के होते हैं, उन्हें रील्स की कैटेगरी में रखा जाएगा। दूसरी ओर, माना जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर इस तरह का फीचर पेश किया जा रहा है, ताकि यूजर रोजाना शॉर्ट वीडियो को देखने के साथ-साथ शेयर भी कर सकें।

    जल्द पेश होगा नया फीचर 

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल इस फीचर पर टेस्टिंग चल रही है। दूसरी ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम ने भी अपने एक स्टेटमेंट में इस तरह के फीचर को डेवलेप करने की बात स्वीकारी है। हालांकि, इस फीचर को इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं मिली है।