Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Instagram ने लॉन्च किया Threads ऐप, 100 से ज्यादा देशों में किया जा सकेगा इस्तेमाल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 06 Jul 2023 07:51 AM (GMT+05:30)

    Instagram Launched Threads App Know What Meta CEO Mark Zuckerberg Says On rival App Of Elon Musk owned Twitter मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम न ...और पढ़ें

    Instagram Launched Threads App Know What Meta CEO Mark Zuckerberg Says
    Instagram Launched Threads App Know What Meta CEO Mark Zuckerberg Says

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने अपने नए टेक्स्ट बेस्ड कनवर्सेशन ऐप थ्रेड्स को लॉन्च कर दिया है। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से इंस्टाग्राम के इस नए ऐप को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इंस्टाग्राम का थ्रेड्स ऐप पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के रूप में लॉन्च किया गया है।

    मार्क जुकरबर्ग ने क्या कहा?

    ट्विटर के राइवल ऐप को लॉन्च करने के साथ ही मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इंस्टाग्राम का बेहतर इस्तेमाल करने के साथ इस तरह के ऐप को टेक्स्ट, विचारों को शेयर करने का नया एक्सपीरियंस माना जा सकता है।

    यूजर्स के माइंड में क्या चल रहा है, वह इसे एक प्लेटफॉर्म के जरिए दूसरों के साथ शेयर कर सके। इसके लिए यूजर्स को एक फ्रेंडली कम्युनिटी की जरूरत थी।

    Our vision is to take the best parts of Instagram and create a new experience for text, ideas, and discussing what's on your mind. I think the world needs this kind of friendly community

    थ्रेड्स का कौन-से यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल?

    थ्रेड्स को लॉन्च कर दिया गया है, इस ऐप का इस्तेमाल आईओएस और एंड्रॉइड यूजर्स कर सकेंगे। थ्रेड्स का इस्तेमाल 100 से ज्यादा देशों में किया जा सकेगा।

    भारतीय यूजर्स भी इंस्टाग्राम के इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम का यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। बता दें, मेटा के इस ऐप को लॉन्च करने की हिंट इस साल मार्च में भी मिलना शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में मेटा के इस नए टेक्स्ट बेस्ड ऐप को P92 कोडनेम से स्पॉट किया गया था।

    खबरें और भी

    थ्रेड्स का इस्तेमाल करने के लिए कौन-सी शर्त जरूरी?

    ट्विटर के राइवल ऐप को इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया है। ऐसे में इंस्टाग्राम के इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट होना जरूरी शर्त होगी। यूजर अपने इंस्टाग्राम नेम का इस्तेमाल थ्रेड्स ऐप पर किया जा सकेगा।