Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iOS 17.4 Beta 2: क्यों खास है Apple का ये नया सॉफ्टवेयर अपडेट? यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 02:58 PM (IST)

    Apple ने अपने कस्टमर्स के लिए iOS 17.4 Beta 2 जारी किया है जिसमें यूजर्स को कई खास अपडेट और फीचर्स मिलने वाले हैं। इस अपडेट के साथ आपको App Store के स ...और पढ़ें

    iOS 17.4 Beta 2:मिलेंगे कई खास फीचर्स, यहां जानें जरूरी डिटेल
    iOS 17.4 Beta 2:मिलेंगे कई खास फीचर्स, यहां जानें जरूरी डिटेल

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से खास अपडेट पेश करता रहता है। ये अपडेट कस्टमर्स को कई खास फीचर्स देते है, ताकि आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस मिल सकता है। हाल ही में एपल ने iOS 17.4 बीटा 2 अपडेट जारी किया। इस अपडेट के साथ आपको बहुत से खास अपडेट पेश किए गए है।

    इसके साथ एक वैकल्पिक ऐप स्टोर, नए पेमेंट ऑप्शन, डिफॉल्ट ब्राउजर चुनने की अनुमति और तीसरे पक्ष के ऐप्स के लिए NFC को सक्षम किया गया है।

    आपको बता दें कि Apple ने डेवलपर्स के लिए macOS 14.4 beta 2, watchOS 10.4 beta 2 और TVOS 17.4 beta 2 अपडेट के साथ iOS 17.4 beta 2 जारी किया है। जानकारी सामने आई है कि इस अपडेट का स्टेबल वर्जन को मार्च के महीने में सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाना है। आपको बता दें कि iOS 17.4 अपग्रेड का उद्देश्य Apple को 27 यूरोपीय संघ देशों में डिजिटल मार्केट अधिनियम का अनुपालन करने में मदद करना है। आइये जानते हैं कि ये अपडेट क्यों खास है।

    iPhones यूजर्स को मिलेगा ऑप्शनल ऐप स्टोर

    • इस नए अपडेट के साथ आपको कई खास अपडेट मिलेंगे, मगर ये नया अपडेट बहुत खास है, क्योंकि इस अपडेट के साथ आईफोन यूजर्स को वैकल्पिक ऐप स्टोर मिलेगा।
    • यानी कि यूजर्स App store के अलावा एक अन्य ऐप स्टोर का इस्तेमाल कर सकेंगे है। इसके साथ ही ऐप डेवलपर्स अब ऐप स्टोर के माध्यम से ही इन-ऐप खरीदारी करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि अब यूजर्स को कुछ भुगतान ऑप्शन भी मिलेंगे।

    चुन सकेंगे डिफॉल्ट ब्राउजर

    • नए अपडेट के साथ EU में iPhone यूजर्स के पास एक नई ब्राउजर को एक्सेस की सुविधा मिलेगी, जो उन्हें Safari खोलते समय एक डिफॉल्ट ब्राउजर चुनने की अनुमति देगा। इससे यूजर्स को अपने ब्राउजिंग अनुभव पर ज्यादा कंट्रोल होगा।

    थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए NFC

    • इस नए अपडेट के साथ EU में थर्ड-पार्टी ऐप्स डेवलपर्स को iOS 17.4 बीटा अपडेट के साथ अपने बैंकिंग और वॉलेट ऐप के लिए NFC सेवाओं के एक्सेस करने का विकल्प मिलेगा।

    iOS ऐप्स के लिए नोटराइजेशन

    • इस अपडेट के साथ आपको ऐप्स के लिए एक अलग सुरक्षा सुविधा मिलती है। इसे नोटराइजेशन कहा जाता है, जिसका उद्देश्य संभावित मैलवेयर धोखाधड़ी, घोटाले और हानिकारक सामग्री को रोकना है।
    • नई सुविधा बेसलाइन समीक्षा है जो सभी ऐप्स पर लागू होती है। इस अपडेट के साथ, डेवलपर्स एप से अतिरिक्त हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सुविधाओं के लिए भी पूछ सकेंगे।

    खबरें और भी