Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iOS 17.4 Beta Update: सिक्योरिटी से लेकर म्यूजिक तक होंगे कई अपडेट, इन यूजर्स को मिलेगा ऑप्शनल ऐप स्टोर

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 05:07 PM (IST)

    Apple ने iOS 17.4 बीटा 1 अपडेट को जारी कर दिया है। इस अपडेट का सबसे अधिक फायदा EU यानी यूरोपीय संघ के यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा। आपको बता दें कि कंप ...और पढ़ें

    iOS 17.4 Beta Update: मिलेंगे कई खास अपडेट, यहां जानें जरूरी डिटेल
    iOS 17.4 Beta Update: मिलेंगे कई खास अपडेट, यहां जानें जरूरी डिटेल

    HighLights

    1. Apple ने अपने iOS 17.4 बीटा 1 अपडेट को जारी कर दिया है।
    2. Apple के अगले बड़े OS अपडेट iOS 18 को WWDC 2024 के दौरान पेश किया जा सकता है।
    3. iOS 17.4 यूरोपीय संघ (ईयू) के यूजर्स के लिए बड़े बदलाव लेकर आया है।

    टेक्नोलॉजी, डेस्क, नई दिल्ली। iOS 18 को लेकर हो रही चर्चा के बीच Apple ने अपने iOS 17.4 बीटा 1 अपडेट को जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई थी कि Apple के अगले बड़े OS अपडेट iOS 18 को WWDC 2024 के दौरान पेश कर सकता है। यह एआई फीचर्स के साथ आ सकता है, जिस कारण इसे iPhone के इतिहास में सबसे बड़ा अपडेट बताया जा रहा है।

    मगर इन अटकलों के बीचApple ने नए फीचर्स और सुधार के iOS 17.4 बीटा 1 अपडेट को जारी कर दिया है। आइये जानते हैं। इसमें आपके लिए क्या खास है।

    मिलेगा वैकल्पिक ऐप स्टोर

    • रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि iOS 17.4 यूरोपीय संघ (ईयू) के यूजर्स के लिए बड़े बदलाव लेकर आया है। जैसा कि हम जानते हैं कि 1 नवंबर, 2022 को लागू हुए यूरोपीय संघ के डिजिटल मार्केट एक्ट (DMA) के अनुपालन को लेकर एपल पर सवाल उठे तो इसलिए अब आईफोन पर वैकल्पिक ऐप स्टोर पेश किया जा रहा है है।
    • इसके अलावा यजर्स को नए अपडेट में कई ऑप्शनल पेमेंट प्रोसेस भी दिए जाएंगे। यानी कि ऐप डेवलपर्स अब ऐप स्टोर के माध्यम से इन-ऐप खरीदारी के लिए बाध्य नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें - iOS 18 Update: iPhone यूजर्स को मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, नए अपडेट देगा टॉप क्लास एक्सपीरियंस

    पब्लिक बीटा अपडेट जारी

    • बता दें कि Apple ने मंगलवार को पब्लिक बीटा टेस्टर्स लिए iOS 17.4 बीटा 1 जारी किया. ये अपडेट कंपनी द्वारा डेवलपर्स के लिए बीटा जारी करने के कुछ दिनों बाद किया गया है।
    • बीटा कुछ डेवलपर्स और बीटा टेस्टर्स के iPhones में नए फीचर्स लाता है, जिसमें ईमोजी और ऑप्शनल ऐप स्टोर शामिल है।

    मिलेंगे ये अपडेट

    • आपको बता दें कि नए अपडेट के साथ Apple ने इन-ऐप पेमेंट के लिए और ऑप्शन को पेश किया है।
    • iOS 17.4 में एक नया Identifiable_Region मिलता है। यह सिंबल Apple के लिए यह पहचानने का एक तरीका हो सकता है कि EU में कौन है।
    • पहले iOS 17.4 डेवलपर बीटा के साथ iPhones में नए इमोजी आएंगे। आपको बता दें कि Apple ने iOS 17.4 के पहले बीटा के साथ iPhone यूजर्स के लिए 100 से अधिक नए इमोजी पेश किए। बताते चले कि इन इमोजी की घोषणा 2023 में की गई थी, और लेटेस्ट सैमसंग फोन के साथ कुछ एंड्रॉइड डिवाइसों में ये पहले से ही मौजूद हैं।
    • इस iOS 17.4 बीटा 1 के साथ Apple ने स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन में कुछ नए विकल्प पेश किए।
    • आपको बता दें कि Apple ने iOS 17.3 के साथ स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन पेश किया है। इस सुविधा का उद्देश्य आपके कुछ डेटा की सुरक्षा रखना है। खासकर तब जब आपका डिवाइस चोरी हो जाता है ।
    • नए अपडेट के साथ आप अपने पसंदीदा पॉडकास्ट की ट्रांसक्रिप्ट सुनते हुए पढ़ सकते हैं। इसके अलावा नए
    • iOS 17.4 बीटा के साथ Apple ने Siri को कई भाषाओं में संदेश भेजने की क्षमता दी है।

    यह भी पढ़ें - Smartphone launch in February: Nothing से लेकर Vivo तक, ये ब्रांड्स लॉन्च करेंगे अपने स्मार्टफोन