Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple iOS 17 Update: इन iPhone को नहीं मिलेगा नया अपडेट? लिस्ट में ये मॉडल हो सकते हैं शामिल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 02:51 PM (IST)

    List of iPhones Wont Get iOS 17 Update iOS 17 Update को लेकर माना जा रहा कि कंपनी साल 2017 में लॉन्च हुए डिवाइस को नए सॉफ्टवेयर अपडेट की लिस्ट से बाहर ...और पढ़ें

    Apple iOS 17 Update for Latest Apple iPhone, Pic Courtesy- Jagran File
    Apple iOS 17 Update for Latest Apple iPhone, Pic Courtesy- Jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। प्रीमियम कंपनी एपल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए iOS 16.4 Update को पेश किया है। इस अपडेट में आईफोन यूजर्स के लिए इमोजी से लेकर वॉइस आइसोलेशन जैसे फीचर लाए गए। वहीं अब आईफोन यूजर्स को iOS 17 Update का बेसब्री से इंतजार है।

    World Wide Developer Conference में पेश हो सकता है अपडेट

    iOS 17 Update को World Wide Developer Conference में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अपने साल के सबसे बड़े इवेंट को लेकर तारीख की भी जानकारी दे दी है।

    कंपनी 5-9 जून तक इस इवेंट को आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में ही कंपनी iPhone, iPad और Mac के नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकती है।

    लेटेस्ट डिवाइस के लिए ही आ सकता है अपडेट

    iOS 17 Update को माना जा रहा है कि यह कंपनी के iPhone 14, iPhone 14 Plus (Review), iPhone 14 Pro (Review), और iPhone 14 Pro Max जैसे दूसरे लेटेस्ट डिवाइस के लिए पेश हो सकता है। वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी अपने कुछ आईफोन को इस लिस्ट में शामिल नहीं कर सकती है।

    किन डिवाइस को नहीं मिलेगा iOS 17 Update

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 8, iPhone 8 Plus (Review), और iPhone X (Review) को नया अपडेट नहीं मिलेगा।

    साल 2017 में लॉन्च हुए इन तीन डिवाइस को iOS 17 Update की लिस्ट से बाहर माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी के इन तीनों ही डिवाइस को हाल ही में पेश हुए iOS 16.4 Update की लिस्ट में शामिल किया गया था।

    खबरें और भी

    एपल ने नहीं दी फिलहाल कोई जानकारी

    साल 2017 में पेश हुए iPhone 8 और iPhone 8 Plus डिवाइस को iOS 11 अपडेट के साथ लाया गया था। वहीं, iPhone X को एपल ने iOS 11.1 Update के साथ पेश किया था।

    हालांकि, अगर एपल iPhone X को नए अपडेट की लिस्ट से बाहर करता है तो यह कंपनी का पहला नॉच डिस्प्ले डिवाइस होगा, जो लॉन्चिंग के बाद से नए अपडेट के साथ नहीं आएगा। बता दें, एपल की ओर से iOS 17 update के लिए अभी तक कोई आधिकारिक लिस्ट और जानकारी साझा नहीं की गई है।