Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iPhone 15 के लिए बजट है टाइट तो ले डालिए iPhone 13, नए फोन के लॉन्‍च के साथ ही मिल रहा बंपर डिस्काउंट

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 04:37 PM (IST)

    अगर आप आईफोन 13 खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है क्योंकि कंपनी आपको इस डिवाइस पर भारी डिस्काउंट दे रही है। ये ऑफर आपको फ्लिपकार्ट ...और पढ़ें

    iPhone 15 के आते हैं तेजी से गिर गई आईफोन 13 की कीमत, कस्टमर्स को मिल रहा बंपर डिस्काउंट
    iPhone 15 के आते हैं तेजी से गिर गई आईफोन 13 की कीमत, कस्टमर्स को मिल रहा बंपर डिस्काउंट

    HighLights

    1. Apple का iPhone 13 अब तक की सबसे कम कीमत पर बिक रहा है।
    2. आप इस डिवाइस को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं।
    3. इसकी कीमत 52,499 रुपये से शुरू होगी।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। त्यौहारों का सीजन पास आ रहा है। ऐसे में लगभग सभी कंपनियां चाहे वो फ्लिपकार्ट या अमेजन अपनी सेल शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बार सेल शुरू होने के पहले ही आईफोन 13 पर डिस्काउंट मिल रहा है।

    जी हां इस बार प्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2023 शुरू होने से ठीक कुछ समय पहले Apple का iPhone 13 अब तक की सबसे कम कीमत पर बिक रहा है। फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस के बेस मॉडल की कीमत 53,000 रुपये है। जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 79900 रुपये थी।

    कितनी कम होगी कीमत

    बता दें कि कंपनी ने डिवाइस की कीमतों में दो बार कटौती की। आप एपल की वेबसाइट पर इस फोन को 59,900 रुपये खरीद सकते है। हालांकि, बिना ऑफर किसी ऑफर के फ्लिपकार्ट बेहतर डील दे रहा है।आइये इसके बारे में जानते हैं।

    यह भी पढ़ें- विदेश में iPhone खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो दिमाग में फिट कर ले ये प्वॉइंट्स, वरना हो जाएगा भारी नुकसान

    iPhone 13 की कीमत

    iPhone 13 के 128GB वाले डिवाइस की कीमत 52,499 रुपये है। वहीं इसके 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 61,499 रुपये होगी। अगर 512GB वाला मॉडल की बात करें तो आप इसे 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

    खबरें और भी

    iPhone 13 तीन कलर ऑप्शन- लाल, नीला, हरा, मिडनाइट, गुलाबी और स्टारलाइट में आता है। कस्टमर्स फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर्स एक्सचेंज ऑफर्स के माध्यम से 30,600 रुपये तक की छूट ले सकते हैं।

    iPhone 13 के स्पेसिफिकेशंस

    इस फोन में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसमें 1,200nits मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें A15 बायोनिक चिप मिलता है। इसके अलावा iOS 17 अपडेट, 3,240mAh बैटरी, 12MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस रियर पर और 12MP है।

    iPhone 13 को खरीदना होगा सही

    वैसे तो स्मार्टफोन काफी कम कीमत में मिल रहा है, लेकिन अगर आप फ्लिपकार्ट की BBD 2023 का इंतजार करते हैं तो सेल के दौरान iPhone मॉडलों की एक सीरीज पर भारी छूट मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें- iPhone 15 Gifting Scam: इंडियन पोस्ट के नाम में हो रही है स्कैमिंग, डिपार्टमेंट ने लोगों को दी चेतावनी