Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple iPhone 15 series: लाखों Android यूजर्स को लुभाते नजर आएंगे एपल के अपकमिंग आईफोन, ये बदलाव होगा बड़ी वजह

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 09:24 AM (IST)

    Apple iPhone 15 series दरअसल एक हालिया सर्वे में दावा किया गया है कि एपल की नई आईफोन सीरीज (Apple iPhone 15 series) में यूएसबी सी चार्जिंग सपोर्ट का म ...और पढ़ें

    Apple iPhone 15 series: लाखों Android यूजर्स को लुभाते नजर आएंगे Apple के अपकमिंग आईफोन
    Apple iPhone 15 series: लाखों Android यूजर्स को लुभाते नजर आएंगे Apple के अपकमिंग आईफोन

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple की अपकमिंग iPhone 15 series का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, आईओएस यूजर्स के अलावा एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस बार आईफोन की नई सीरीज एक नया आकर्षण बन रही है। माना जा रहा है कि नए आईफोन मॉडल में होने जा रहे बड़े बदलावों की वजह से लाखों एंड्रॉइड यूजर्स को लुभाते नजर आएंगे।

    लाखों एंड्रॉइड यूजर्स को भाएगा आईफोन का ये बदलाव

    दरअसल, एक हालिया सर्वे में दावा किया गया है कि एपल की नई आईफोन सीरीज (Apple iPhone 15 series) में यूएसबी सी चार्जिंग सपोर्ट का मिलना इसकी एक बड़ी वजह बनेगा।

    उम्मीद की जा रही है कि इस साल बहुत से एंड्रॉइड यूजर्स एपल आईफोन पर स्विच कर सकते हैं। आज एपल के इवेंट के साथ कंपनी नई आईफोन सीरीज (Apple iPhone 15 series) में चार नए आईफोन मॉडल को पेश कर सकती है।

    कंपनी यूजर्स के लिए नई आईफोन सीरीज (Apple iPhone 15 series) में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का एलान कर सकती है।

    ये भी पढ़ेंः iPhone 15 Series : रंगीन आईफोन का हर किसी को इंतजार, इन रंगों ने किया Apple यूजर्स के दिलों पर राज

    USB C चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश होंगे नए आईफोन मॉडल

    रिपोर्ट्स की मानें तो एपल अपकमिंग आईफोन सीरीज के चारों मॉडल (iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max) में USB C चार्जिंग पोर्ट की सुविधा पेश कर सकती है।

    खबरें और भी

    दरअसल, बहुत से यूजर्स के लिए आईफोन का चार्जर एक बड़ी वजह बनता है। यूजर को खास कर ट्रैवलिंग के दौरान एपल डिवाइस के लिए अलग-अलग चार्जर साथ ले जाने की जरूरत होती है।

    यही वजह होती है कि यूजर एपल आईफोन के प्रति आकर्षित होने के बावजूद भी इसे खरीदने से बचता है।USB C चार्जिंग पोर्ट सुविधा मिलने के बाद आईफोन यूजर को केवल एक ही चार्जर की जरूरत होगी। अच्छी बात ये है कि नए आईफोन मॉडल को नॉन-एपल फोन के चार्जर से भी चार्ज किया जा सकेगा।

    ये भी पढ़ेंः Apple Event 2023 Live Stream: Youtube पर फ्री में ऐसे देखें एपल लाइव इवेंट, मोबाइल स्क्रीन पर भी बन जाएगा काम