विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone 18 Pro और Pro Max की सेल शुरू, चेक करें बैंक ऑफर, कैश डिस्काउंट और सभी EMI ऑप्शन

Published: Fri, 18 Sep 2026 12:54 PM (IST)

एपल ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल शुरू कर दी है, जिनकी शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और ₹1,79,900 है।

iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानें कीमत, EMI और शानदार ऑफर्स

iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानें कीमत, EMI और शानदार ऑफर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के दोनों मॉडल के 4 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। iPhone 18 Pro को 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max को 1,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। नए आईफोन मॉडल कंपनी के ऑनलाइन ऑफलाइन स्टोर, पार्टनर रिटेल स्टोर और क्विक-कॉमर्स एप पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

नए आईफोन पर कंपनी 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही American Express, Axis Bank, और ICICI Bank के केर्डेट कार्ड पर कैशबैक भी मिल रहा है। अगर आप नए आईफोन मॉडल को एक साथ पेमेंट के बजाय ईएमआई में खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कंपनी ने कई बैंक के साथ पार्टनरशिप भी की है। यहां हम आपको किस्त में आईफोन लेने पर हर महीने कितनी ईएमआई देनी होगी इसके बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन

मॉडल स्टोरेज कीमत American Express (3/6 महीने) Axis Bank (3/6 महीने) ICICI Bank (3/6 महीने)
iPhone 18 Pro 256GB ₹1,64,900 ₹49,967 / ₹24,983 ₹49,967 / ₹24,983 ₹49,967 / ₹24,983
iPhone 18 Pro 512GB ₹1,89,900 ₹58,300 / ₹29,150 ₹58,300 / ₹29,150 ₹58,300 / ₹29,150
iPhone 18 Pro 1TB ₹2,39,900 ₹74,966 / ₹37,483 ₹74,967 / ₹37,483 ₹74,966 / ₹37,483
iPhone 18 Pro 2TB ₹3,14,900 ₹1,04,966 / ₹52,483 ₹1,04,967 / ₹52,483 ₹1,04,966 / ₹52,483
iPhone 18 Pro Max 256GB ₹1,79,900 ₹54,966 / ₹27,483 ₹54,966 / ₹27,483 ₹54,967 / ₹27,483
iPhone 18 Pro Max 512GB ₹2,04,900 ₹63,300 / ₹31,650 ₹63,300 / ₹31,650 ₹63,300 / ₹31,650
iPhone 18 Pro Max 1TB ₹2,54,900 ₹84,966 / ₹42,483 ₹84,967 / ₹42,483 ₹84,966 / ₹42,483
iPhone 18 Pro Max 2TB ₹3,29,900 ₹1,04,966 / ₹52,483 ₹1,04,967 / ₹52,483 ₹1,04,966 / ₹52,483

iPhone 18 Pro की कीमत

iPhone 18 Pro को चार मॉडल में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट 256GB के साथ 1,64,900 रुपये में आता है। दूसरा वेरिएंट 512GB का है, जिसकी 1,89,900 रुपये, तीसरे 1TB वाले की कीमत 2,39,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है।

यह भी पढ़ें- 7.52 लाख तक है कीमत! सिर्फ 50-50 यूनिट्स होंगी तैयार...आ गए iPhone 18 Pro और Pro Max के लग्जरी एडिशन

Apple के EMI कैलकुलेटर

कैशबैक ऑफर चुनने पर 256GB वेरिएंट के लिए तीन महीने और छह महीने की ईएमआई पर फोन को लेना होगा। तीन महीने की किस्त 49,967 रुपये और छह महीने की 24,983 रुपये होगी। टॉप 2TB मॉडल की बात करें तो तीन महीने की EMI लगभग 1,04,967 रुपये और छह महीने की EMI 52,483 रुपये बैठेगी।

iPhone 18 Pro Max का 256GB वाला वेरिएंट 1,79,900 रुपये का है। इसके तीन महीने की ईएमआई 54,967 रुपये और छह महीने की ईएमआई 27,483 रुपये बनेगी। एपल के लेटेस्ट मॉडल का सबसे प्रीमियम वर्जन 2TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 3,29,900 रुपये है। इसके तीन महीने की ईएमआई 1,04,967 रुपये और छह महीने की ईएमआई 52,483 रुपये है।

कैशबैक और ईएमआई ऑफर

Apple कुछ चुनिंदा बैंकों के साथ छह महीने की No Cost EMI ऑफर भी दे रहा है। कंपनी के ऑफर सेक्शन में American Express, Axis Bank और ICICI Bank लिस्ट हैं। कंपनी के कुछ कार्ड पर इंस्टेंट कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। American Express पर 15,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। इसके साथ ही कंपनी पुराने आईफोन और दूसरे स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इन ऑफर के साथ आईफोन 16 प्रो को 64,900 रुपये की शुरुआती इफैक्टिव कीमत में पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- iPhone 18 Pro की बिक्री आज से: ताली बजाकर ग्राहकों का स्वागत; दिल्ली, नोएडा और मुंबई के स्टोर्स पर उमड़ी भीड़