विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone 18 Pro बनेगा Apple का नया डिफॉल्ट मॉडल, क्या है iPhone 18 को लॉन्च न करने की वजह?

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

Apple आज 'सरप्राइज और शाइन' इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज और फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकता है।

iPhone 18 Pro बनेगा नया डिफॉल्ट आईफोन

iPhone 18 Pro बनेगा नया डिफॉल्ट आईफोन

HighLights

  1. Apple आज 'सरप्राइज और शाइन' इवेंट आयोजित करेगा।

  2. iPhone 18 का बेस मॉडल इस साल नहीं आएगा।

  3. iPhone 18 Pro कंपनी का नया डिफॉल्ट मॉडल बनेगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple आज सरप्राइज और शाइन इवेंट आयोजित करने वाला है। माना जा रहा है कि इस लॉन्च इवेंट में कंपनी अपनी लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज और फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने वाली है। एपल को लेकर बताया जा रहा है कि इस बार वह आईफोन लाइनअप में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी इस साल अपना बेस मॉडल iPhone 18 को लॉन्च नहीं नहीं करेगी। ऐसे में iPhone 18 Pro कंपनी का नया डिफॉल्ट मॉडल बन सकता है।

इस साल नहीं आएगा iPhone 18

Apple पिछले काफी समय से आईफोन के कई मॉडल लॉन्च करती है। इस बार कंपनी अपने लाइनअप में बदलाव करने की प्लानिंग कर रही है। आमतौर पर एपल स्टेंडर्ड iPhone और iPhone Pro दो मॉडल लॉन्च करती है। इस बार कंपनी बेस वेरिएंट - iPhone 18 को फिलहाल लॉन्च नहीं करेगा।

9to5mac की रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने 2027 की शुरुआत तक बेस वेरिएंट iPhone 18 और स्लिम iPhone Air 2 की लॉन्चिंग टाल दिया है। ऐसे में आज लॉन्च होने वाले इवेंट में कंपनी तीन मॉडल - iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone को लॉन्च कर सकती है।

अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा फायदा iPhone18 Pro को मिल सकता है। iPhone 18 के लॉन्च न होने से यह मॉडल कंपनी का डिफॉल्ट आईफोन बन जाएगा। ऐसे में जिन यूजर्स को कम कीमत वाला आईफोन खरीदना है उनके पास पिछले साल के iPhone 17 और iPhone 17e का विकल्प होगा। लेटेस्ट आईफोन खरीदने वाले यूजर्स के पास iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल आईफोन का विकल्प बचेगा।

iPhone के प्रो मॉडल की सेल होगी बूस्ट

iPhone 18 Pro के डिफॉल्ट मॉडल होने से संभावना है कि iPhone 18 Pro की बिक्री बढ़ सकती है। यह एपल का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रो मॉडल बन सकता है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि कंपोनेंट शॉर्टेज के चलते इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की बढ़ती कीमत के चलते कुछ यूजर्स सस्ता विकल्प के न होने से नया आईफोन खरीदने की योजना कुछ समय के लिए टाल भी सकते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि iPhone 18 Pro को डिफॉल्ट मॉडल बनाना एपल के लिए कितनी सफल रणनीति साबित होती है।