iPhone 20 Pro के डिजाइन में होगा सबसे बड़ा बदलाव! कर्व्ड डिस्प्ले और मिलेगा छोटा Dynamic Island
एप्पल के अगले iPhone 20 Pro सीरीज में बड़े डिजाइन बदलाव हो सकते हैं, जिसमें कर्व्ड और लगभग बॉर्डरलेस डिस्प्ले ...और पढ़ें

iPhone 20 Pro के डिजाइन में होगा सबसे बड़ा बदलाव! कर्व्ड डिस्प्ले और मिलेगा छोटा Dynamic Island

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने इस महीने की शुरुआत में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की थी जिसे अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अभी से कंपनी के नेक्स्ट GEN iPhone मॉडल्स को लेकर रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अगले साल iPhone 20 Pro सीरीज में कई बड़े बदलाव कर सकता है। अपकमिंग iPhone में कंपनी डिस्प्ले डिजाइन में ऐसा चेंज कर सकती है, जो पिछले कई सालों से चले आ रहे iPhone डिजाइन से बिल्कुल अलग हो सकता है।
iPhone 20 Pro में आएगा बड़ा डिस्प्ले
Weibo पर टिप्सटर Digital Chat Station ने अपनी हालिया पोस्ट में बताया है कि iPhone 20 Pro में 6.41 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसका रेजॉल्यूशन 2686×1236 पिक्सल तक हो सकता है। अभी वाले नए iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन और 2622×1206 पिक्सल रेजॉल्यूशन मिल रहा है।
हालांकि अपकमिंग iPhone 20 Pro Max में भी 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। यानी मैक्स मॉडल के स्क्रीन साइज में कोई फर्क नहीं आएगा। हालांकि, इसकी रेजॉल्यूशन बढ़कर 2912×1340 पिक्सल तक जा सकता है, जबकि iPhone 18 Pro Max में 2868×1320 पिक्सल रेजॉल्यूशन मिल रहा है।
कर्व्ड और बॉर्डरलेस डिस्प्ले
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि iPhone 20 Pro सीरीज के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव होगा। एप्पल इस सीरीज में कर्व्ड और लगभग बॉर्डरलेस डिस्प्ले दे सकता है। कंपनी पिछले कई सालों से फ्लैट डिस्प्ले और फ्लैट साइड वाले डिजाइन दे रही है।
इतना ही नहीं नए फोन में Dynamic Island का साइज भी छोटा हो सकता है। इसका मतलब है कि फ्रंट डिस्प्ले पर कैमरा और अन्य सेंसर के लिए कटआउट पहले के मुकाबले कम जगह ले सकता है। अगर ये बदलाव सही साबित होता है, तो iPhone 20 Pro का फ्रंट काफी ज्यादा स्क्रीन-फोकस्ड दिखाई दे सकता है।
