Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alaska Airlines की विंडो से नीचे गिरा iPhone, हजारों फीट ऊंचाई से गिरने के बाद भी मिली सही कंडीशन

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 09:00 PM (IST)

    ये घटना अलास्का एयरलाइन की फ्लाइट Boeing 737-9 MAX में मौजूद Seanathan Bates नाम के X यूजर के साथ हुई है। इसने एक्स हैंडल पर फोन की तस्वीरें साझा की ह ...और पढ़ें

    16,000 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी वर्किंग कंडीशन में मिला iPhone
    16,000 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी वर्किंग कंडीशन में मिला iPhone

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर iPhone की मजबूती के किस्से सुने होंगे और कभी ना कभी महसूस भी किया होगा, हालांकि अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स का आईफोन 16,000 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया और और जब उसे नीचे से उठाया गया तो फोन की कंडीशन बिल्कुल ठीक मिली।

    दरअसल ये घटना अलास्का एयरलाइन की फ्लाइट Boeing 737-9 MAX में मौजूद एक शक्श के साथ हुई। आइए इस खबर के बारे आपको बताते हैं।

    विंडो फटने से हुआ हादसा

    ये घटना अलास्का एयरलाइन की फ्लाइट Boeing 737-9 MAX में मौजूद Seanathan Bates नाम के X यूजर के साथ हुई है। इसने एक्स हैंडल फोन की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें फोन बिल्कुल वर्किंग कंडीशन में दिखाई दे रहा है। कहा जा रहा है कि ये घटना विंडो सीट फटने के कारण हुई थी। 

    शख्स ने X पर लिखा है कि उसका फोन 16,000 फीट की ऊंचाई से सड़क के किनारे गिरा और जब उसे देखा गया है, तो फोन में आधे प्रतिशत बैटरी क्षमता बची हुई थी।

    कौन सा है मॉडल?

    आईफोन का यह कौन सा मॉडल के इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जो तस्वीरें इस शख्स ने X पर शेयर की हैं उनको देखकर ये फोन आईफोन 13 या आईफोन 14 प्रतीत होता है। इसने ये भी बताया है फोन जब मिला है तो वह एयरप्लेन मोड पर था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- यहां जानें Instagram पोस्ट व रील शेड्यूल करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस, मिनटों में होगा काम