Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iPhone Flip और iPad के साल 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद, फोल्डेबल सेगमेंट में पहचान बनाने की कोशिश में एपल

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 05:30 PM (IST)

    लंबे समय से एपल के फ्लिप और फोल्ड फोन का इंतजार किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार एपल का पहला फोल्डेबल iPhone 2026 की शुरुआत में लॉन्च होगा। रिपोर् ...और पढ़ें

    iPhone Flip और iPad के 2026 में लॉन्च की उम्मीद
    iPhone Flip और iPad के 2026 में लॉन्च की उम्मीद

    HighLights

    1. एपल कथित तौर पर फोल्ड और फ्लिप फोन पर काम कर रहा है।
    2. कंपनी साल 2026 में फोल्डेबल सेगमेंट में एंट्री करने के लिए तैयार है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल अपनी iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हर बार की तरह इसे भी सितंबर महीने में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी के फ्लिप और फोल्ड iPhone को लेकर भी खबरें आ रही हैं।

    एपल ने हर सेगमेंट में अपनी तगड़ी पहचान कायम की है, लेकिन इस सेगमेंट में कंपनी पीछे दिखती है। हालांकि आने वाले समय में कंपनी फ्लिप और फोल्ड मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इनको लेकर तमाम अफवाहें आ रही हैं।

    2026 में होगी फोल्डेबल फोन की एंट्री

    फोल्डेबल iPhone को लेकर लंबे वक्त से खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल फोल्डेबल सेगमेंट 2026 में एंट्री कर सकता है। पहले एपल के फोल्डेबल आईपैड और कंपनी के पहले फोल्डेबल डिवाइस के 2025 में बाजार में आने खबरें थीं, लेकिन अब एपल ने इनकी लॉन्च को संभावित रूप से आगे बढ़ा दिया है।

    iPhone फ्लिप के लॉन्च की उम्मीदें

    एक रिपोर्ट के अनुसार पहला फोल्डेबल iPhone 2026 की शुरुआत में लॉन्च होगा। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फोल्डेबल iPhone का डिजाइन सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप फोन से काफी मिलता-जुलता होगा, जिसे कोरियाई दिग्गज ने 2019 में पहली बार लॉन्च किया था। फ्लिप और फोल्ड में जाहिर तौर पर कई अपग्रेड होंगे। मार्केट में कई फोल्डेबल फोन पहले से मौजूद हैं। ऐसे में कंपनी उनसे कुछ बेहतर ही करने का प्रयास करेगी। 

    खबरें और भी

    आंतरिक कोड नेम V68

    क्लैमशेल-स्टाइल वाला यह फोन हॉरिजॉन्टल रूप से फोल्ड होता है। लेटेस्ट रिपोर्ट ये भी बताती हैं कि कंपनी ने इसे तैयार करने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है। एपल ने स्मार्टफोन के लिए पुर्जे बनाने के लिए एशिया में सप्लायर्स से संपर्क करना शुरू कर दिया है। कथित तौर पर आईफोन फ्लिप का आंतरिक कोड नाम V68 है।