Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iPhone का USB Type-C से हैकिंग कनेक्शन? छिपी हैं इसमें कई खामियां! रिपोर्ट में खुलासा

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 04:22 PM (IST)

    हार्डवेयर सिक्योरिटी के बारे में लोगों को जानकारी देने वाले Thomas Roth ने कहा कि एपल के जिन आईफोन मॉडल में यूएसबी-पोर्ट दिया गया है। उनको हैक किया जा ...और पढ़ें

    चार्जिंग पोर्ट के जरिये हैकर्स सुरक्षा में सेंधमारी कर सकते हैं।
    चार्जिंग पोर्ट के जरिये हैकर्स सुरक्षा में सेंधमारी कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल के प्रोडक्ट अपनी सिक्योरिटी के लिए पॉपुलर हैं। एपल के डिवाइस को हैक करना बहुत मुश्किल होता है। एपल के डिवाइस खरीदने के पीछे ज्यादातर लोगों का तर्क भी यही होता है कि iPhone समेत एपल के सभी डिवाइस सेफ होते हैं।

    हालांकि, अब एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन को यूएसबी-पोर्ट के जरिये हैक किया जा सकता है। इसमें रिसर्चर्स ने कुछ खामियों के बारे में पता लगाया है। इस रिपोर्ट में क्या बताया गया है। आइए जानते हैं।

    क्या संभव है iPhone की हैकिंग?

    हार्डवेयर सिक्योरिटी के बारे में लोगों को जानकारी देने वाले Thomas Roth ने कहा कि एपल के जिन आईफोन मॉडल में यूएसबी-पोर्ट दिया गया है। उनके चार्जिंग पोर्ट के जरिये हैकर्स सुरक्षा में सेंधमारी कर सकते हैं। ये सुरक्षा खामियां एपल के स्वामित्व वाले ACE3 USB-C कंट्रोलर में पाई गई हैं। यह चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए आईफोन में जरूरी कंपोनेंट है।

    दिसंबर के अंत में 38वें कैओस कम्युनिकेशन कांग्रेस में पहली बार इसका खुलासा हुआ था, लेकिन हाल ही में इसकी डिटेल दी गई है। इसके मुताबिक इस पोर्ट के जरिये हैकर्स के लिए डिवाइस को हैक करना आसान हो सकता है।

    खबरें और भी

    छिपी हैं कई टेक्निकल खामियां

    सिक्योरिटी रिसर्चर थॉमस रोथ ने इन टेक्निकल खामियों के बारे में बताया है। इन्होंने इंटरनल फर्मवेयर और कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद इसमें मौजूद कमियों का फायदा लेकर कंट्रोलर के साथ कई नई चीजें करने की कोशिश की, जिसमें ये सफल हो गए। उसके बाद कन्फर्म हुआ है कि वाकई इन खामियों का लाभ उठाकर सुरक्षा को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

    बिना परमिशन सेंधमारी

    रोथ ने पता लगाया कि फर्मवेयर में मौजूद सुरक्षा खामियां हैकर को डिवाइस में मौजूद सेंसेटिव जानकारी तक पहुंचा सकती हैं। यूजर की बिना परमिशन के निजी जानकारी में सेंधमारी की जा सकती है।

    Apple के ACE3 USB-C कंट्रोलर में कमियां होने से डिवाइस हेरफेर जैसे जोखिम हो सकते हैं। हैकर्स डेटा ट्रांसफर के दौरान पर्सनल जानकारी को चुराने या सुरक्षा प्रोटोकॉल को दरकिनार करके डिवाइस में मनमाने ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।

    नहीं है चिंता वाली बात

    रिपोर्ट में ये भी बताया कि iPhone यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हैकिंग कैसे की जा सकती है, इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। हैकिंग प्रोसेस काफी मुश्किल है ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Samsung लॉन्च करेगा दो सस्ते 5G स्मार्टफोन, पावरफुल फीचर्स के साथ जल्द हो सकती है एंट्री