Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आ रही है iQOO 12 series, नए Smartphone की खूबियां से हटा पर्दा

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 02:45 PM (IST)

    iQOO 12 series iQOO 12 सीरीज को चीन में 7 नवंबर को लॉन्च किया जा रहा है। वहीं इस सीरीज का iQOO 12 फोन भारत में 12 दिसंबर को एंट्री करने जा रहा है।iQOO ...और पढ़ें

    16GB रैम के साथ आ रही iQOO 12 series
    16GB रैम के साथ आ रही iQOO 12 series

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO 12 सीरीज को चीन में 7 नवंबर को लॉन्च किया जा रहा है। वहीं इस सीरीज के iQOO 12 फोन की भारत में 12 दिसंबर को एंट्री होने जा रही है। iQOO 12 series का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्यों कि iQOO की अपकमिंग सीरीज क्वालकम के मोस्ट पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लाई जा रही है।

    जहां अभी तक iQOO 12 series के चिपसेट को लेकर ही जानकारियां मिली थीं, वहीं अब कंपनी ने नए फोन के कुछ और स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी दी है। बता दें,  iQOO 12 सीरीज में कंपनी दो नए स्मार्टफोन iQOO 12 और iQOO 12 Pro लॉन्च करने जा रही है।

    ये भी पढ़ेंः Lava Blaze 2 5G: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लावा ने लान्च किया सबसे सस्ता 5G Smartphone, जानें कीमत

    इन खूबियों के साथ आ रही है iQOO 12 series

    दरअसल, कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर iQOO 12 series से जुड़े कुछ नए टीजर जारी किए हैं। इन टीजर के साथ iQOO 12 series की रैम, स्टोरेज, आईपी रेटिंग और कई दूसरी खूबियों की जानकारी मिली है-

    iQOO 12 series को कंपनी 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है।

    गेमिंग के नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस के लिए iQOO 12 series को कंपनी सेल्फ-डेवलप्ड Q1 e-sports chip के साथ ला रही है। बता दें, नए स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही सामने आएगी।

    यूजर्स के बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए कंपनी की नई सीरीज लार्जेस्ट अल्ट्रा-वाइड वाइब्रेशन मोटर और थ्री-डाइमेंशनल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ लाई जा रही है। सीरीज Hi-Res Audio और Hi-Res Audio Wireless सपोर्ट के साथ लाई जा रही है।

    खबरें और भी

    iQOO 12 series को कंपनी IP68 रेटिंग के साथ लाने जा रही है। iQOO 12 को IP64 और iQOO 12 Pro को IP68 के साथ देखा जा सकता है। बता दें, iQOO 12 series कंपनी के पहले ऐसे डिवाइस होंगे जिन्हें Android 14 बेस्ड Origin OS 4 के साथ लाया जा रहा है।