Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iQOO Neo 9 Pro की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने घटाए इस फोन के दाम, मिल रहा है 4000 हजार का डिस्काउंट

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 05:00 PM (IST)

    iQOO इन दिनों एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस फोन को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब आईकू के द्वारा ग्राहकों को एक और सौगात दी गई ...और पढ़ें

    iQOO Neo 7 5G पर मिल रही शानदार छूट
    iQOO Neo 7 5G पर मिल रही शानदार छूट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO इन दिनों एक फ्लैगशिप सेगमेंट के स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस फरवरी महीने में भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही कंपनी ने ग्राहकों को एक सौगात दी है। दरअसल, इस फोन के आने से पहले iQOO Neo 7 5G की कीमतों को कम कर दिया गया है। इस फोन को आप असली कीमत से काफी कम दाम खरीद सकते हैं। यहां हम इसी के बारे में बताने वाले हैं।

    iQOO के फोन पर मिल रही है छूट

    12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले iQOO Neo 7 5G की कीमतों को घटाकर 27,999 रुपये निर्धारित किया गया है। पहले इसकी कीमत 31,999 रुपये थी। इस हिसाब से देखा जाए तो इसकी कीमत में लगभग 4,000 रुपये की कमी आई है। इस फोन को 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ भी पेश किया जाता है।

    ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy A14 5G की नए स्टोरेज ऑप्शन के साथ होगी एंट्री, कंपनी ने किया कन्फर्म

    iQOO Neo 7 5G के स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले- फोन में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जाती है, जो 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ काम करती है। इसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल का है।

    परफॉर्मेंस- आईकू का यह फोन 4एनएम टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले Mediatek Dimensity 8200 प्रोसेसर से संचालित होता है।

    ऑपरेटिंग सिस्टम- इसमें एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

    स्टोरेज- इसमें 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

    कैमरा- 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल की डेप्थ सेंसर दिया जाता है।

    सेल्फी कैमरा- सेल्फी के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

    बैटरी- फोन को पावर देने के लिए 120 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    कनेक्टिविटी- आईकू ने कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया है।

    ये भी पढ़ें- आपकी BGMI आईडी हो गई है बैन, इन स्टेप को फॉलो करके दोबारा शुरू कर सकते हैं ID

    खबरें और भी