4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ iQOO Z11 Lite 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, कीमत भी है बेहद कम
iQOO ने अपने Z11 Lite 5G स्मार्टफोन का नया 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है।

iQOO Z11 Lite 5G का नया वेरिएंट लॉन्च अमेजन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
HighLights
नया 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च।
अमेजन पर 15,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा।
MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन का वेरिएंट लॉन्च हुआ है। आइकू ने अपनी Z11 सीरीज को भारत में जुलाई में लॉन्च किया था। कंपनी ने तब इस स्मार्टफोन को तीन ऑप्शन में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने iQOO Z11 Lite 5G का एक और वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी सेल अमेजन पर शुरू होगी। आइकू का यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6.74-इंच डिस्प्ले के साथ लाया गया है। iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6,500mAh की बैटरी के साथ 44W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
iQOO Z11 Lite 5G कीमत
iQOO Z11 Lite 5G का नया वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। अमेजन पर यह फोन 17,499 रुपये की कीमत में लिस्ट है। हालांकि, परमोशनल बैनर से पता चलता है कि इस फोन अमेजन की अपकमिंग अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सीजन सेल के दौरान 15,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है।
नया 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला यह फोन फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं हुआ है। iQOO ने यह भी कन्फर्म नहीं किया है कि यह नया वेरिेंट सिर्फ अमेजन एक्सक्लूसिव है या नहीं। इससे पहले iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने जुलाई में 4GB + 128GB, 6GB + 128GB, और 6GB + 256GB की रैम और स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया था। इनकी कीमत क्रमश: 19,499 रुपये, 21,499 रुपये और 24,499 रुपये है।
iQOO Z11 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन्स
iQOO Z11 Lite स्मार्टफोन में 6.74-इंच का HD LCD पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है। आइकू का यह फोन 6nm MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसरके साथ 6GB तक की LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैरा दिया गा है। आइकू के इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी है, जो 44W FlashCharg सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही फोन में IP65-रेटिंग का सपोर्ट मिलता है।
