विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8,000mAh बैटरी बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च करेगा iQOO, 50MP कैमरा और MediaTek की पावर भी

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:00 AM (IST)

iQOO Z12 Lite 5G जल्द लॉन्च होगा, जिसमें 8,000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिल सकता है। यह ...और पढ़ें

iQOO Z12 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च

iQOO Z12 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च

HighLights

  1. 8,000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिलेगा।

  2. 6.77-इंच 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा हो सकता है।

  3. यह फोन iQOO Z11 Lite 5G की जगह लेगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z12 Lite 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। आइकू का यह फोन 8,000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। आइकू का यह फोन अलग-अलग मार्केट में अलग नाम के साथ लाया जा सकता है। लॉन्च से पहले यह फोन कई सर्टिफिकेशन्स और डेटाबेस वेबसाइट में स्पॉट किया जा चुका है।

iQOO Z12 Lite 5G संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

टिपस्टर PassionateGeekz (@passionategkeez) ने आइकू के अपकमिंग iQOO Z12 Lite 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। यह फोन कुछ मार्केट्स में iQOO Z12 SE 5G के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को मॉडल नंबर I2603 के साथ स्पॉट किया गया है, जिसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और 8,000mAh की बैटरी और 33W चार्जिंग के साथ लाया जा सकता है। इस फोन को 256GB तक की स्टोरेज और एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करेगा। इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है।

आइकू के मॉडल नंबर I2603 को सबसे पहले IMEI डेटाबेस और उसके बाद Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन की वेबसाइट में स्पॉट किया गया था। ब्लूटूथ एसआईजी की वेबसाइट में यह फोन iQOO Z12 Lite 5G के नाम से लिस्ट था। इन सर्टिफिकेशन से फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6.77-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फिलहाल आइकू के अपकमिंग Z12 SE 5G स्मार्टफोन के वेरिएंट्स को लेकर कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

iQOO Z11 Lite 5G को करेगा रिप्लेस

iQOO Z12 Lite 5G स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि यह iQOO Z11 Lite 5G को रिप्लेस करेगा। इस फोन को कंपनी ने जुलाई में लॉन्च किया था। आइकू ने Z11 Lite स्मार्टफोन को 19,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था।

iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ लाया गया था। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 6500 mAh बैटरी और 44W चार्जिंग दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- 6,000 mAh की बैटरी 45W चार्जिंग वाला सैमसंग का नया फोन, मिलेगा 50MP का प्राइमरी कैमरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।