Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट के साथ आ रहा iQOO Z9 5G, ग्रीन कलर ऑप्शन में किया कंपनी ने टीज

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 04:00 PM (IST)

    iQOO ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी भारत में iQOO Z9 5G को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को कंपनी Z series फोन मे ...और पढ़ें

    MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट के साथ आ रहा कंपनी का नया फोन
    MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट के साथ आ रहा कंपनी का नया फोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी भारत में iQOO Z9 5G को लॉन्च करने जा रही है।

    इस फोन को कंपनी Z series फोन में iQOO Z7 के सक्सेसर के रूप में ला रही है। iQOO Z7 फोन को कंपनी ने भारत में बीते साल लॉन्च किया था। iQOO Z9 5G के टीजर के साथ फोन की कुछ खूबियों को लेकर भी हिंट मिली है।

    अमेजन पर लैंडिंग पेज हुआ लाइव

    iQOO ने इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर लैंडिंग पेज लाइव कर दिया है। iQOO Z9 5G टीजर में डुअल रियर कैमरा के साथ नजर आया है।

    कंपनी के इस फोन में ओआईएस सपोर्ट के साथ मेन कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, टीजर में यह फोन ग्रीन कलर ऑप्शन में नजर आया है। फोन के बैक साइड पर पैटर्न भी नजर आए हैं।

    ये भी पढ़ेंः Tecno Spark 20C: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला टेक्नो फोन भारत में होने जा रहा लॉन्च, ऐसी होंगी खूबियां

    नए फोन में क्या होगा खास

    कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह सेगमेंट का पहला ऐसा फोन होगा जो MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट के साथ लाया जा रहा है।

    फोन को AnTuTu 10 benchmark पर 734000 पॉइन्ट्स मिले हैं। ऐसे में यह iQOO Z7 के Dimensity 920 के मुकाबले एक मेजर अपग्रेड माना जा रहा है।

    कंपनी ने साफ किया है कि अपकमिंग फोन Sony IMX882 सेंसर के साथ OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा। बता दें, realme 12 Pro को भी इसी सेंसर के साथ लाया गया है, जो कि भारत में हाल ही में लॉन्च हुआ है। 

    बता दें, इस फोन को गीकबेंच लिस्टिंग पर I2302 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। फोन 7200 चिपसेट, Android 14 ओएस और 8GB रैम के साथ नजर आया है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ लाया जा सकता है।