Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने हमास के आंतकी कृत्यों पर कही ये बात, Adam Mosseri का भी छलका दर्द

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 09:07 AM (IST)

    Israel Hamas War इजराइल हमास युद्ध हर किसी के लिए एक बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। हमास के आंतकी कृत्यों से हर कोई भयभीत है। इजराइल में चल रहे नरसंहा ...और पढ़ें

    Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने हमास के आंतकी कृत्यों की कड़ी निंदा की
    Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने हमास के आंतकी कृत्यों की कड़ी निंदा की

    HighLights

    1. इजराइल हमास युद्ध हर किसी के लिए एक बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है।
    2. इजराइल में हो रहे नरसंहार पर टेक कंपनियों के सीईओ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    Israel Hamas War: इजराइल हमास युद्ध हर किसी के लिए एक बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। हमास के आंतकी कृत्यों से हर कोई भयभीत है।

    इजराइल में चल रहे नरसंहार के बीच टेक कंपनियों के सीईओ की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग और इंस्टाग्राम हेड Adam Mosseri ने इजराइल-हमास युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    मार्क जुकरबर्ग को फेसबुक कर्मचारियों की भी चिंता

    मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में इजराइल-हमास युद्ध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जुकरबर्ग का कहना है कि निर्दोषों के खिलाफ आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने का कोई मतलब नहीं बनता है।

    यह पूरी तरह से गलत है। हमास के हमलों को गलत बताते हुए जुकरबर्ग ने हमलों में पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। इसी के साथ जुकरबर्ग ने इजराइल और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले फेसबुक के कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा और भलाई के लिए चिंता व्यक्त की।

    जुकरबर्ग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हमास के आंतकी कृत्य की निंदा की है । उन्होंने कहा कि यह युद्ध खौफनाक है और इसका परिणाम भी विनाशकारी है।

    ये भी पढ़ेंः Israel Hamas War: युद्ध के बीच Elon Musk के X हैंडल पर लटकी तलवार, भ्रामक जानकारियों को लेकर पड़ी EU से फटकार

    इंस्टाग्राम हेड Adam Mosseri का छलका दर्द

    मेटा सीईओ के अलावा इंस्टाग्राम हेड Adam Mosseri की भी इजराइल-हमास युद्ध पर प्रतिक्रिया सामने आई है। Adam Mosseri ने इजराइल और गाजा में चल रहे नरसंहार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

    Adam Mosseri ने लिखा कि इजराइल और गाजा में वर्तमान स्थिति विनाशकारी है। आतंकवाद और नरसंहार की ताजा रिपोर्टें रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं। निर्दोष लोग मर रहे हैं। मेरा परिवार इजराइल में है।

    इस वजह से इजराइल में हो रही हिंसा हमारे लिए और भी भयावह है। मैं युद्ध के प्रभावित क्षेत्र में रहने वालों के प्रति दिल से अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। बता दें, इससे पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी इजराइल-हमास युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

    खबरें और भी