Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: रिपब्लिक डे परेड में भी दिखेगा AI का जलवा, IT मिनिस्ट्री की झांकी में टेक्नोलॉजी लगाएगी चार चांद

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 08:30 PM (IST)

    26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे की परेड में आईटी मिनिस्ट्री कुछ खास प्रदर्शन करने की तैयारी में है। बता दें कि मंत्रालय की झांकी अलग अलग क्षेत्रों और उद्यो ...और पढ़ें

    रिपब्लिक डे परेड में भी हर क्षेत्र में AI के योगदान को दिखाएंगी IT मिनिस्ट्री
    रिपब्लिक डे परेड में भी हर क्षेत्र में AI के योगदान को दिखाएंगी IT मिनिस्ट्री

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रिपब्लिक डे को केवल दो दिन बचें है और जल्द ही हमें गणतंत्र दिवस की परेड देखने का मौका मिलेगा। ये परैड वैसे तो बहुत खास होती है,क्योंकि अलग अलग सेक्टर्स और सेना दल अपनी झाकियां निकालती है।

    मगर इस बार की परेड और भी खास है, जिसमें आईटी मिनिस्ट्री ने घोषणा की है कि इस परेड में वे अलग-अलग सेक्टर और क्षेत्र में Ai का योगदान दिखाएंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    क्या होगा झांकी में खास

    • इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के निदेशक, जेएल गुप्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई को कहा कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा प्रदर्शित झांकी मुख्य रूप से एआई-आधारित तकनीक को कवर करेगी है और एआई जनता के लिए कैसे मददगार हो सकती है इसके बारे में बताएगी।
    • उन्होंने यह भी कहा कि झांकी में आप एक शिक्षक को वीआर हेडसेट पहने हुए बच्चों को पढ़ाते हुए देख सकते हैं। लॉजिस्टिक्स में एआई के उपयोग को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
    • इसके अलावा, परेड में यह भी दिखाया जाएगा कि एआई स्वास्थ्य क्षेत्र में कैसे सहायक हो सकती है।
    • इसके साथ ही सरकार मंत्रालय ने सेमीकंडक्टर चिप्स को कैसे को शामिल करने का प्रयास किया है इसका भी प्रदर्शन होगा।

    यह भी पढ़ें - अब Facebook से अनलिंक हो जाएगा Instagram अकाउंट, मगर इन यूजर्स को ही मिल रही है खास सुविधा

    चंद्रयान -3 का भी होगा प्रदर्शन

    • रिपोर्टों से यह बात भी सामने आई है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपनी झांकी में चंद्रयान -3 को अपने खास पहलू के रुप में प्रदर्शित करेगा।
    • इसरो की झांकी में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ-साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सफल लैंडिंग को भी दिखाया जाएगा।
    • आपको बताते चले कि चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल पिछले साल 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा था। इसलिए इस झांकी में लैंडिंग बिंदु को भी उजागर किया जाएगा, जिसे शिव शक्ति बिंदु नाम दिया गया है।
    • आपको बताते चले कि गणतंत्र दिवस परेड में इस साल विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 और केंद्र सरकार के विभागों की 9 सहित कुल 25 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें - Moto G24: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ धमाकेदार एंट्री को तैयार नया मोटोरोला Smartphone, ऐसी होंगी खूबियां