Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी नहीं कर रहे इस देश के लोग, अब सरकार खुद लॉन्च कर रही डेटिंग ऐप

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 03:12 PM (GMT+05:30)

    सही पार्टनर की खोज के लिए डेटिंग ऐप्स भी मददगार होते हैं। वहीं हम कहें कि देश की सरकार खुद अपने नागिरकों के लिए इस सुविधा को पेश कर रही है तो आप भी एक ...और पढ़ें

    शादी नहीं कर रहे इस देश के लोग, जी रहे अकेलेपन के साये में; सरकार करेगी मदद
    शादी नहीं कर रहे इस देश के लोग, जी रहे अकेलेपन के साये में; सरकार करेगी मदद

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं जोड़िया आसमान से बन कर आती हैं। शादी करना दो लोगों की जिंदगी से अकेलेपन को भी दूर कर सकता है। शादी दो लोगों के बीच एक सही समय पर होती है और यह दो परिवारों के बीच का एक व्यक्तिगत मामला होता है।

    हालांकि, एक देश ऐसा भी है जहां की सरकार अपने देश के नागरिकों की शादी करवाने के लिए खुद दिलचस्पी दिखा रही है। दो लोगों को मिलवाने के लिए डेटिंग ऐप्स भी मददगार साबित हो सकते हैं। इसी कड़ी में जापान अपने नागरिकों के लिए कुछ ऐसी ही सुविधा पेश करने जा रहा है।

    इस देश में सरकार लॉन्च कर रही डेटिंग ऐप

    जी हां, यह सच है। जापान में नागरिकों के लिए देश की सरकार एक नया डेटिंग ऐप लॉन्च कर रही है।

    जापान की सरकारी बॉडी टोक्यो सिटी हॉल "Tokyo Futari Story" नाम से इस तरह का प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रही है। "Tokyo Futari Story" यानी दो लोगों की कहानी।

    जापान में घटते मैरिज रेट को देखते हुए इस कदम को उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं, जापान में बर्थ रेट में तेजी से गिरावट आ रही है। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा (Japanese Prime Minister Fumio Kishida) ने देश में इस स्थिति को गंभीर माना है।

    ये भी पढ़ेंः ये हैं भारत के 3 बेस्ट डेटिंग ऐप, ऑनलाइन पार्टनर बनाने में करेंगे हेल्प; जानिए इनकी खासियत

    इस साल के अंत तक लॉन्च हो जाएगा ऐप

    बता दें, जापान में प्यार को लेकर सलाह और जनरल जानकारियों को लेकर पहले से ही एक वेबसाइट काम कर रही है। वहीं जापान सरकार का नया प्रोजेक्ट अभी डेवलपिंग स्टेज पर है।

    खबरें और भी

    इस प्लेटफॉर्म को नागिरकों के लिए इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। इस डेटिंग ऐप का इस्तेमाल जापान के नागरिक स्मार्टफोन और वेब के जरिए कर सकेंगे।

    लोगों की घट रही शादी में दिलचस्पी

    जापान में मौजूदा समय में मैरिज रेट अब तक का सबसे लो रेट है। स्वास्थ्य मंत्रालय का डेटा बताता है कि 2022 में 504,930 शादियां हुई थीं। वहीं 2023 में शादियों की यह संख्या 474,717 हो गई।

    इसी तरह बर्थ रेट भी इसी समय में 770,759 से घट कर 727,277 पर आ गया। जापान में इस ट्रेंड को लेकर कई फैक्टर जैसे काम के अधिक घंटे और लोगों का पारंपरिक शादियों में कम दिलचस्पी होना जिम्मेदार पाया गया है।