Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio GigaFiber इफेक्ट: Airtel ब्रॉडबैंड यूजर्स को मिलेगा 1000 जीबी बोनस इंटरनेट डाटा

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Wed, 20 Feb 2019 08:22 AM (GMT+05:30)

    BSNL के बाद अब Airtel ने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए नई पेशकश की है। ये ऑफर कुछ चुनिंदा जगहों और चुनिंदा प्लान्स पर ही वैध हैं ...और पढ़ें

    Jio GigaFiber इफेक्ट: Airtel ब्रॉडबैंड यूजर्स को मिलेगा 1000 जीबी बोनस इंटरनेट डाटा
    Jio GigaFiber इफेक्ट: Airtel ब्रॉडबैंड यूजर्स को मिलेगा 1000 जीबी बोनस इंटरनेट डाटा

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो इस वर्ष अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस JioGigaFiber लॉन्च कर सकती है। इसे टक्कर देने के लिए कई कंपनियां यूजर्स के लिए नए ऑफर्स पेश कर रही हैं। ACT Fibernet के बाद अब Airtel ने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए नई पेशकश की है। इसके तहत Airtel ब्रॉडबैंड यूजर्स 1000 जीबी तक बोनस डाटा दिया जाएगा। ये ऑफर कुछ चुनिंदा जगहों और चुनिंदा प्लान्स पर ही वैध है। बोनस डाटा बेनिफिट यूजर्स को 799 रुपये के शुरुआती प्लान के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

    Airtel दे रहा बोनस डाटा:

    अगर यूजर 799 रुपये का प्लान लेते हैं तो यूजर्स को 500 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लान में 100 जीबी डाटा (FUP) 40Mbps स्पीड के साथ उपलब्ध कराया जाता है। वहीं, 999 रुपये के प्लान में 1000 जीबी बोनस डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लान में 250 जीबी डाटा (FUP) 100Mbps स्पीड के साथ उपलब्ध कराया जाता है।

    1299 रुपये के प्लान में यूजर्स को 500 जीबी डाटा FUP लिमिट के साथ उपलब्ध कराया जाता है। FUP लिमिट तक यूजर्स को 100 Mbps स्पीड दी जाती है। इस प्लान में यूजर्स को 1000 जीबी तक बोनस डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, 1999 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1000 जीबी डाटा FUP लिमिट के साथ उपलब्ध कराया जाता है। FUP लिमिट तक यूजर्स को 100 Mbps स्पीड दी जाती है। इस प्लान में यूजर्स को 1000 जीबी तक डाटा उपलब्ध कराया जाएगा।

    999 रुपये, 1,299 रुपये और 1,999 रुपये के प्लान के साथ यूजर्स को नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

    ACT Fibernet भी दे रही यूजर्स को फ्री डाटा:

    इससे पहले इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर ACT Fibernet ने अपने यूजर्स के लिए कई अतिरिक्त बेनिफिट्स की घोषणा की थी। इसके तहत कंपनी के मौजूदा यूजर्स को 100 जीबी अतिरिक्त हाई स्पीड डाटा प्रति महीने दिया जाएगा। इसका मतलब अगर यूजर का मौजूदा प्लान 500 जीबी का है तो उन्हें 600 जीबी डाटा दिया जाएगा। आपको बता दें कि ACT Fibernet अभी 16 शहरों में अपनी सर्विसेज उपलब्ध करा रही है। अकाउंट में अतिरिक्त डाटा का बैलेंस देखने के लिए लिए उन्हें ACT Fibernet ऐप डाउनलोड करनी होगी।

    खबरें और भी

    इस खबर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें:

    Nokia 9 PureView को लॉन्च से पहले ऑनलाइन किया गया स्पॉट, 6GB रैम समेत ये फीचर्स लीक

    Flipkart और Amazon पर चल रही सेल, iPhone XR और 8 पर मिल रहा 14500 रु तक का ऑफ

    Samsung Galaxy S10 सीरीज रात 12:30 बजे Unpacked Event में होगी लॉन्च