Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio ने 2.5GB डेटा वाले 2 नए प्लांस पेश किए, जानिए इनकी कीमत और अन्य फीचर्स

    By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 09:42 PM (IST)

    अगर आप भी जियो के ग्राहक हैं तो ये खबर और भी आपके काम की है। रिलायंस जियो ने अपने 2 नए प्लांस पेश कर दिये हैं। दोनों ही प्लांस में यूजर्स को 2.5 GB डे ...और पढ़ें

    Reliance Jio photo credit - Jagran file photo
    Reliance Jio photo credit - Jagran file photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Reliance Jio यूं तो देश में अपना 5G नेटवर्क लगातार बढ़ाता जा रहा है। लेकिन अब इसके साथ ही कंपनी ने दो नए प्रीपेड प्लान भी लॉन्च कर दिये हैं। खास बात यह है कि इन दोनों प्लांस में यूजर्स को 2.5GB डेटा प्रति दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

    Jio के नए प्लांस में क्या क्या मिल रहा है

    1. 349 प्लान- रिलायंस जियो के 349 प्लान में यूजर्स को 2.5 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। जिसके कारण यूजर्स को पूरे पैक में कुल 75 GB डेटा मिल सकेगा। इसके साथ प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान में 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में जियो टीवी , जियो सिनेमा, जियो सेक्युर्टी और जियो क्लाउड की सुविधा भी मिलती है। प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। 5G के लिए जियो का वैल्कम ऑफर प्लान में उपलब्ध रहेगा। प्लान की कीमत 349 रुपये है।  

    2. 899 प्लान- रिलायंस जियो के 899 प्लान में भी यूजर्स को 2.5 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। जिसके कारण यूजर्स को पूरे पैक में कुल 225 GB डेटा मिल सकेगा। इसके साथ प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान में 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में भी जियो टीवी,जियो सिनेमा, जियो सेक्युर्टी और जियो क्लाउड की सुविधा भी मिलती है। प्लान में यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। 5G के लिए जियो का वैल्कम ऑफर इस प्लान में भी उपलब्ध रहेगा। प्लान की कीमत 899 रुपये है।

    Reliance Jio ने अब तक देश भर के 100 से अधिक शहरों में अपनी 5G सेवा Jio True 5G के रूप में शुरू कर दी है। कंपनी का लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक वो पूरे देश भर में अपना 5G नेटवर्क पहुंचा देगी। हाल ही में मकर संक्रांति के अवसर पर कंपनी ने छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के राज्यों में भी अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Amazon Republic Day Sale में मिल रहे हैं ये शानदार गैजेट्स बेहद कम कीमत में, जानिए इनके बारे में