विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio Recharge Plan : रिलायंस जियो के 999 और 899 रुपये वाले प्लान में कौन-सा बेहतर, किसमें मिलता है ज्यादा फायदा

Published: Thu, 03 Oct 2024 07:31 PM (IST)

रिलायंस जियो के प्रीपेड पोर्टफोलियो में 999 रुपये और 899 रुपये वाले दो प्लान में यूजर्स को अक्सर कन्फ्यूजन होती ...और पढ़ें

जियो के 999 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान में से कौन-सा बेहतर
जियो के 999 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान में से कौन-सा बेहतर

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई टैरिफ प्लान हैं। कंपनी अपने ग्राहकों की अलग-अलग जरूरत के मुताबिक कई सारे रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। जियो के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 98 दिनों तक की वैलिडिटी वाले दो प्लान शामिल हैं। इन दो प्लान की कीमत 999 रुपये और 899 रुपये है।

जियो के 999 रुपये और 899 रुपये के प्रीपेड प्लान के बेनिफिट को लेकर उलझन में हैं तो हम आपकी कन्फ्यूजन दूर कर रहे हैं। यहां हम आपको इन दोनों प्लान में से आपके लिए कौन-सा बेहतर है इसकी जानकारी दे रहे हैं।

Jio का 999 रुपये वाला प्लान

जियो के 999 रुपये वाले प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 2GB प्रतिदिन का डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन ऑफर किया जा रहा है। जियो यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। यानी इस प्लान में यूजर्स को कुल 196 जीबी डेटा मिलता है।

Jio का 899 रुपये वाला प्लान

जियो के 899 रुपये वाले प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के बेनिफिट की बात करें तो इसमें 2GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को 20 जीबी का अतिरिक्त डेटा ऑफर कर रही है। फोन में अनलिमिटेड 5जी डेटा मिल रहा है। जियो के इस प्लान में 90 दिनों के लिए कुल 200GB का डेटा मिलता है।

899 या 999 रुपये में से कौन-सा प्लान बेहतर?

Jio के 999 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान में एक जैसे बेनिफिट मिलते हैं। दोनों प्लान में वैलिडिटी अलग-अलग मिलती है। 899 रुपये वाले प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी के साथ 200GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही 999 रुपये वाले प्लान में 98 दिनों की वैधता के साथ 196GB का डेटा मिलता है।

999 रुपये वाले प्लान के लिए यूजर्स को प्रतिदिन करीब 10.19 रुपये का खर्च आता है। वहीं 899 रुपये वाले प्लान का खर्च 9.98 रुपये है। ऐसे में जियो 899 रुपये वाला प्लान ज्यादा किफायती है।

यह भी पढ़ें: BSNL लाया धमाकेदार ऑफर, ग्राहकों को फ्री दे रहा 24GB डेटा; कैसे मिलेगा फायदा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।