विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio Recharge Plans: ये हैं रिलायंस जियो के सस्ते रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग सहित मिल रहे ये बेनिफिट्स

Published: Thu, 18 Jul 2024 06:28 AM (IST)

रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद यूजर्स को अपने लिए किफायती प्लान चुनने में बहुत दिक्कत हो रही है। लेकिन ...और पढ़ें

ये हैं रिलायंस जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान
ये हैं रिलायंस जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान

HighLights

  1. टैरिफ में बढ़ोत्तरी के बाद जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान
  2. इनमें मिल रही अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स की सुविधा

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले ही सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ में बढ़ोत्तरी की थी। इसके बाद पुराने रिचार्ज प्लान्स की कीमत महंगी हो गई। ऐसे में यूजर्स दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। खासकर जिन यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स चाहिए उनके लिए तो सस्ते प्लान खोजना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन अगर आप रिलायंस जियो के सस्ते प्लान खोज रहे हैं तो यहां आपके लिए कुछ सस्ते रिचार्ज प्लान बताने वाले हैं, जिनमें कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

जियो 199 रुपये का प्रीपेड प्लान

जियो का 199 रुपये का प्रीपेड प्लान सबसे किफायती ऑप्शन्स में से एक है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 2GB 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलती है। यह प्लान ऐसे लोगों के सही साबित हो सकता है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए कोई रिचार्ज प्लान चाहिए।

जियो 349 रुपये का प्रीपेड प्लान

किफायती 5जी एक्सेस की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए जियो का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी बुरा नहीं है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं।

डेटा- 56 जीबी (2 जीबी प्रतिदिन) 5G एक्सेस के साथ

कॉल- अनलिमिटेड कॉलिंग

एसएमएस- 100 मैसेज प्रतिदिन

अतिरिक्त लाभ- जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोक्लाउड 

जियो 555 प्रीपेड प्लान

इस प्लान में भी कई तरह के बेनिफिट्स का लाभ मिलता है। इसमें 126 जीबी (2.3 जीबी प्रतिदिन) रोलआउट किया जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन करने की सुविधा मिलती है। अच्छी बात है कि इसमें जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोक्लाउड का मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलता है।

जियो 666 रुपये का प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वेलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स के लिए रोजाना 2 जीबी डेटा रोलआउट किया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदन और जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।