यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jio Down: रिलायंस जियो की कॉलिंग और SMS सेवा रही बाधित, यूजर्स को हुई परेशानी, घंटो बाद हल हुई समस्या
भारत के सबसे लोकप्रिय टेलीकॉम ऑपरेटरों में से एक Reliance Jio को आज पहले आउटेज का सामना करना पड़ा। कई Jio यूजर्स को कॉल करने या रिसीव करने में असमर्थ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलीकॉम ऑपरेटर Jio भारत में आउटेज का सामना कर रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।बताया जा रहा है कि यूजर्स सुबह से कॉल नहीं कर पा रहे हैं।इतना ही नहीं कुछ यूजर्स सुबह उठने पर मैसेज भी नहीं भेज पा रहे थे। हालांकि, मोबाइल डाटा सेवाएं आउटेज के बावजूद सभी यूजर्स के लिए सामान्य रूप से काम कर रही हैं। केवल कॉलिंग और SMS सेवाएं ही प्रभावित हुई हैं। बता दें कि अब यूजर्स नेटवर्क का इस्तेमाल फिर से कर पा रहे हैं।
कुछ यूजर्स के लिए नहीं काम कर रही इंटरनेट सेवाएं
कुछ उपयोगकर्ता इंटरनेट सेवाओं का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं जबकि कुछ के लिए यह काम कर रहा है। बता दें कि Jio ने अभी तक आउटेज पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, हालांकि अब समस्याएं ठीक हो गई हैं। लेकिन आउटऐज का कारण अभी भी ज्ञात नहीं है।
सुबह 6 बजे से काम नहीं कर रही सेवा
यूजर्स ने 29 नवंबर को सुबह करीब 6 बजे से आउटेज से हो रही समस्याओं की सूचना दी, जो सुबह 9 बजे तक चली। पिछले कुछ आउटेज के विपरीत, सेवाओं में तीन घंटे के लंबे व्यवधान के कारण अधिकांश Jio यूजर्स के लिए केवल कॉलिंग और SMS सेवाएं प्रभावित हुई थीं। लेकिन मोबाइल डाटा ठीक काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें- दुनिया में सबसे तेज 5G रोलआउट का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है भारत, टेलीकॉम सर्विस सेवा की सबसे बड़ी सफलता
ट्विटर पर की आउटेज की रिपोर्ट
आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने यह भी दिखाया कि मुंबई, दिल्ली और कोलकाता सहित सभी प्रमुख शहरों से रिपोर्ट आने के साथ सैकड़ों उपयोगकर्ता Jio आउटेज से प्रभावित हैं। इतना ही नहीं देश भर के सैकड़ों यूजर्स ने JioDown, JioOutage जैसे हैशटेग का इस्तेमाल किया है।
खबरें और भी
इसके साथ ही कई यूजर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Memes भी शेयर किए है, जिसमें नेटवर्क के काम न करने की समस्या को बताया गया है।
आउटेज भारत में Jio यूजर्स द्वारा सामना किया जाने वाला लेटेस्ट है। साल भर में कई बार इसी तरह के आउटेज की सूचना मिली थी। यूजर्स ने अक्टूबर, जून और फरवरी में इससे पहले 2022 में डाटा और कॉल का उपयोग नहीं कर पाने की सूचना दी थी।