Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JioPhone 2, Realme 2 Pro और Realme C1 को सेल में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Thu, 11 Oct 2018 02:35 PM (IST)

    JioPhone 2 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Realme 2 pro और Realme C1 भी फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराए ...और पढ़ें

    JioPhone 2, Realme 2 Pro और Realme C1 को सेल में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स
    JioPhone 2, Realme 2 Pro और Realme C1 को सेल में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर आज कुछ स्मार्टफोन्स को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। JioPhone 2 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com से खरीदा जा सकेगा। इस फोन की कीमत 2,999 रुपये है। इसके अलावा Realme 2 pro और Realme C1 भी फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। Realme 2 pro की कीमत 16,990 रुपये से शुरू है। यहां जानें इन स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल।

    JioPhone 2:

    इस फोन की कीमत 2,999 रुपये है। इस फोन को खरीदने के समय अगर यूजर्स पेटीएम से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसे बुक करने के लिए सबसे पहले आपको जियो की आधिकारिक वेबसाइट jio.com पर जाना होगा। यहां आपको JioPhone2 सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको अपने क्षेत्र का पिन कोड एंटर कर चेकआउट करना होगा। अब आपको अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, ई-मेल और मोबाइल नंबर आदि एंटर करनी होगी। इसके बाद आपको पेमेंट ऑप्शन सेलेक्ट कर 2,999 रुपये का पेमेंट करना होगा। पेमेंट होते ही ऑर्डर कंफर्मेशन आपके पास ई-मेल या मैसेज के जरिए आ जाएगा।

    Realme 2 pro:

    इस फोन को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये कीमत इसके 6 जीबी रैम की है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 13,990 रुपये में खरीद जा सकेगा। इसके साथ ही फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है। अगर ग्राहक अपना पुराना फोन देकर नया फोन खरीदते हैं तो उन्हें 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। इसके साथ ही 1,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट समेत HDFC कार्ड्स से पेमेंट करने पर 10 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा।

    Realme C1:

    इसकी सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे 1991 रुपये के डिस्काउंट के साथ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है। अगर ग्राहक एक्सिस बज बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 5 फीसद का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही एयरटेल यूजर्स को 2500 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा। जियो यूजर्स को 4450 रुपये के बेनिफिट्स समेत 1.1 टीबी तक डाटा दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Google Pixel 3 और Pixel 3 XL को इस तरह करें अमेजन से प्री-बुक, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

    Google+ अकाउंट करना चाहते हैं Delete तो इन 7 स्टेप्स को करें फॉलो

    फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल में आधार से मिलेगा 60000 रु तक का क्रेडिट