यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JioPhone Prima 2 लॉन्च: दनादन चलेगा यूट्यूब, ऑनलाइन पेमेंट करने की भी सुविधा; कीमत 2799 रुपये
JioPhone Prima 2 भारत में लॉन्च हो गया है। इसे पिछले साल पेश किए JioPhone Prima के सक्सेसर के तौर पर लाया गया है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है। इसकी ...और पढ़ें

HighLights
- फीचर फोन को 2799 रुपये में अमेजन से खरीद सकते हैं।
- इसमें 2000 mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देगी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने भारत में अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो में एक नया फोन जोड़ा है। JioPhone Prima 2 4G के नाम से लाए गए फोन को बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आने वाले दिनों इसे बिक्री के लिए रिलायंस के डिजिटल स्टोर्स और जियो मार्ट पर पर भी लाया जा सकता है।
कितनी है कीमत
ब्लू कलर में लॉन्च हुए JioPhone प्राइमा 2 फोन को 2799 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च किए गए जियोफोन प्राइमा का सक्सेसर है। इसमें फीचर्स के लिहाज से थोड़े बहुत अपग्रेड हैं।
दनादन चलेगा यूट्यूब

क्वालकॉम SoC द्वारा संचालित फोन Kai-OS प्लेटफॉर्म पर चलता है, जो YouTube, Facebook और Google Voice Assistant को सपोर्ट करता है। इसमें JioTV, JioCinema, JioSaavn और कई अन्य मनोरंजन ऐप भी हैं। फोन में JioChat और बिना किसी ऐप के नेटिव वीडियो कॉलिंग के लिए रियर और सेल्फी कैमरा है।
यूपीआई पेमेंट की भी सुविधा
इस फीचर फोन से क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट भी किया जा सकता है। इसमें जियो पे ऐप दिया गया है। इसमें 2000mAh बैटरी दी गई है। फीचर फोन में चैट करने की भी सुविधा मिलती है।
खबरें और भी
.jpg)
JioPhone Prima 2 फुल स्पेक्स
- 2.4-इंच (320 x 240 पिक्सल) QVGA कर्व्ड डिस्प्ले
- क्वालकॉम SoC
- 512 MB रैम, 4GB इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोएसडी के साथ 128GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी
- KAI OS 2.5.3
- रियर कैमरा
- LED टॉर्च
- 0.3MP (VGA) फ्रंट कैमरा
- 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो
- JioPay UPI
- फोन 23 भाषाओं को सपोर्ट करता है
- 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0
- 2000mAh की बैटरी