Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oppo Find N2 Flip: कितना खास है ओप्पो का पहला फोल्डेबल फोन, यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 04:45 PM (IST)

    Oppo ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर दिया है जिसे Oppo Find N2 Flip नाम दिया गया है। इस फ्लिप फोन में आपको बहुत से खास फीचर मिलते हैं। आज हम आप ...और पढ़ें

    What are the key highlight of Oppo Find N2 Flip foldable Phone
    What are the key highlight of Oppo Find N2 Flip foldable Phone

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo ने भारत में अपने पहले फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है। ये फोन कई बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स जैसे सैमसंग और मोटोरोला को टक्कर दे सकता है। OPPO ने बाजार में एक नया फोल्डेबल पेश कर दिया है, जिसे Oppo Find N2 Flip नाम दिया गया है। ये फोन सैमसंग की गैलेक्सी फ्लिप सीरीज को सीधे टक्कर दे सकता है। आज हम इसकी सभी खूबियों के बारे में बात करेंगे, जिससे इसको समझना आसान हो जाएगा।

    हल्का और स्मूथ डिजाइन

    Oppo Find N2 Flip का डिजाइन काफी बेहतरीन है। इसमें आपको अन्य किसी फ्लिप फोन की तुलना में सबसे कम दिखाई देने वाला क्रीज है, जो स्क्रॉलिंग अनुभव को बहुत आसान बनाता है। इसके आलावा ये फोन काफी पतला है, जिसका वजन लगभग 191 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.45mm है।

    इसमें एक कवर स्क्रीन या सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है जो 3.26-इंच का है। खास बात ये है कि ये सेकेंडरी स्क्रीन 900nits तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है।

    यह भी पढ़ें- WhatsApp पर एक साथ भेज सकेंगे 100 मीडिया फाइल, ऐप ने लॉन्च किए तीन नए फीचर्स

    मुख्य स्क्रीन भी है खास

    इस फोन का मुख्य डिस्प्ले 6.80-इंच की AMOLED स्क्रीन देता है जिसमें 21:9 सिनेमैटिक आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया है। यह 1600nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसमें कंपनी का एंटी-रिफ्लेक्शन फिल्म भी इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अन्य प्रतिद्वंद्वी फोन की तुलना में पांच गुना कम रिफ्लेक्शन देता है।

    Hasselblad कैमरे जैसे खास अपडेट

    इस फोन का कैमरा, 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड सेकेंडरी कैमरा सेंसर के साथ आता है। Oppo ने MariSilicon X प्रोसेसर को इंटीग्रेट किया गया है, जो 4K अल्ट्रा HDR और अल्ट्रा नाइट वीडियो जैसी सुविधाओं का समर्थन करता है।

    खबरें और भी

    बता दें कि इसमें Sony के IMX890 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप फ्लेक्सफॉर्म वीडियो कॉल के साथ-साथ ग्रुप सेल्फी लेना चाहते हैं तो मुख्य डिस्प्ले में कैमरे का उपयोग कर सकते हैं।

    इसका सेल्फी कैमरा भी बहुत खास है। इसके फ्रंट में Sony के IMX 709 सेंसर के साथ 32MP का कैमरा है। यूजर्स Find N2 Flip पर वॉल्यूम बटन को डबल-प्रेस कर सकते हैं और फोटो, वीडियो या पोर्ट्रेट के बीच कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।

    Oppo Find N2 Flip की बैटरी

    इस स्मार्टफोन में 4300mAh की बैटरी है, जो 44W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।ओप्पो का दावा है कि यह आपके फोन को केवल 23 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत और एक घंटे के भीतर 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- TECNO POP 7 Pro Launch: 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, कीमत 7000 रुपये से कम