Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krutrim AI: Google Gemini और ChatGPT को टक्कर देने आ गया भारत का खुद का चैटबॉट, 20 लैंग्वेज करेगा सपोर्ट

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 07:15 PM (IST)

    Krutrim AI 20 भारतीय भाषाओं में काम करने में सक्षम है। Chat GPT 4 की तुलना में AI चैटबॉट 20 गुना अधिक भारतीय टोकन के साथ प्रशिक्षित है। भारत के खुद के ...और पढ़ें

    Krutrim AI बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हो गया है।
    Krutrim AI बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हो गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल का Krutrim AI अब पब्लिक बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। इस पर लंबे समय से काम किया जा रहा है। इसको पहले से मौजूद Google Gemini और ChatGPT जैसे चैटबॉट से मुकाबला करने के लिए लाया जा रहा है।

    उम्मीद है कि इसे टेस्टिंग के बाद स्टेबल यूजर्स के लिए आगामी महीनों में पेश किया जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

    X पर मिली जानकारी

    भारत के खुद के चैटबॉट Krutrim AI के बारे में ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal)  ने X पर जानकारी दी है। इन्होंने लिखा कि भारत का खुद का एआई अब पब्लिक बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। इन्होंने कहा कि पहली पीढ़ी के उत्पाद में "महत्वपूर्ण सुधार" होगा क्योंकि कंपनी अपना आधार बनाने पर फिलहाल काम कर रही है।

    कृत्रिम का मतलब क्या है?

    कंपनी के अनुसार क्रुत्रिम का संस्कृत में अर्थ कृत्रिम है। जिसको आर्टफिशिल कहते हैं। कंपनी का कहना है कि कृत्रिम हमारा खुद का एक एआई मॉडल है, जो स्थानीय भारतीय ज्ञान , भाषाओं और डेटा पर बेस्ड है। यह हमारे और हमारी पहली पीढ़ी के उत्पाद के लिए एक शुरुआत है। उन्होंने आगे कहा कि अभी बहुत कुछ आना बाकी है और जैसे-जैसे हम इस आधार पर निर्माण करेंगे इसमें भी काफी सुधार होगा। हमें अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।

    20 भाषाओं में करेगा काम

    कंपनी के द्वारा दावा किया गया है कि कृत्रिम 20 भारतीय भाषाओं में काम करने में सक्षम है। यह GPT 4 की तुलना में 20 गुना अधिक भारतीय टोकन के साथ प्रशिक्षित है। वहीं अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए https://chat.olakrutrim.com पर जाना होगा। यहां मोबाइल नंबर के साथ आप लॉग इन हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Vivo V30 Lite: 120Hz Amoled डिस्प्ले, 256GB स्टोरेज से लैस फोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन